Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 9, 2025Updated:January 9, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – निवेशकों को एक दिन में ही हुआ 3.85 लाख करोड़ का नुकसान
    नई दिल्ली। तिमाही नतीजे को लेकर बनी आशंका, रुपये की कीमत में गिरावट और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार आज एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद पहले 1 घंटे तक मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता रहा, लेकिन इसके बाद तेज बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक में जोरदार गिरावट आ गई। हालांकि बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाकर बाजार को सहारा देने की कोशिश भी की। इसके बावजूद बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार करते रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.68 प्रतिशत और निफ्टी 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

    आज दिन भर के कारोबार के बाद एफएमसीजी को छोड़ कर स्टॉक मार्केट के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी, एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे अधिक बिकवाली होती रही। इसी तरह मेटल, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर एफएमसीजी सेक्टर में आज खरीदारी होती रही, जिसके कारण एफएमसीजी इंडेक्स 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉल कैप इंडेक्स ने 1.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में पौने चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 435.74 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 439.59 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.85 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

    आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,067 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,229 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,723 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 110 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,508 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 624 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,884 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर बढ़त के साथ और 20 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान में और 34 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 57.72 अंक की मामूली बढ़त के साथ 78,206.21 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद लिवाल और बिकवाल के बीच खींचतान होती रही, जिसकी वजह से इस सूचकांक के चाल में उतार चढ़ाव होता रहा, लेकिन सुबह 10:30 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई। इस बिकवाली की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 605.57 अंक लुढ़क कर 77,542.92 अंक तक पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 528.28 अंक की गिरावट के साथ 77,620.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 14.20 अंक की कमजोरी के साथ 23,674.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक ये सूचकांक मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करता रहा, लेकिन पहले 1 घंटे का कारोबार खत्म होने के बाद बिकवाली का जबरदस्त दबाव बन जाने के कारण इसमें बड़ी गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से ये सूचकांक 185.90 अंक टूट कर 23,503.05 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर 12 बजे के करीब खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाकर बाजार को सहारा देने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली के दबाव के कारण बाजार की चाल में सुधार नहीं हो सका। दिन भर की खरीद बिक्री के बाद निफ्टी 162.45 अंक की गिरावट के साथ 23,526.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    पूरे दिन के कारोबार में हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज ऑटो 2.24 प्रतिशत, नेस्ले 1.63 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.43 प्रतिशत, ब्रिटानिया 1.37 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस 3.07 प्रतिशत, ओएनजीसी 3 प्रतिशत, बीपीसीएल 2.37 प्रतिशत, कोल इंडिया 2.14 प्रतिशत और टाटा स्टील 2.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाकुंभ मेला में निर्माण कार्यों के लिए सेल ने 45 हजार टन स्टील की आपूर्ति की
    Next Article पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ को दिखाई हरी झंडी
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version