Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पंचायत भवन में तैनात होंगे रात्रि प्रहरी, 39 ज्ञान केंद्र का हुआ उद्घाटन
    Top Story

    पंचायत भवन में तैनात होंगे रात्रि प्रहरी, 39 ज्ञान केंद्र का हुआ उद्घाटन

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 10, 2025Updated:January 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। रामगढ़ जिला पंचायती राज कार्यालय की ओर से किए जा रहे कार्यों को लेकर शुक्रवार को डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला पंचायतीराज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों, संचालित योजनाओं आदि की जानकारी उपायुक्त, उपविकास आयुक्त सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों को दी गई। पंचायत सुदृढ़ीकरण योजना के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में स्थित पंचायत भवनों में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पंचायत भवनों में वर्तमान में रात्रि प्रहरी की व्यवस्था से संबंधित प्रतिवेदन 3 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही प्राप्त राशि के व्यय हेतु योजना बनाते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    पंचायत ज्ञान केंद्र की समीक्षा के क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की पूर्व से चिन्हित 47 पंचायत में 39 पंचायत में पंचायत ज्ञान केंद्र का उद्घाटन 10 जनवरी 2025 को किया जा रहा है। जिस पर उपायुक्त ने शेष पंचायतों में भी जल्द से जल्द पंचायत ज्ञान केंद्र शुरू करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त ने जिले वासियों को पंचायत ज्ञान केंद्र के सफल संचालन के लिए पुरानी किताबें दान कर अथवा किसी अन्य माध्यम से सहयोग करने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

    डिजिटल पंचायत योजना के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पंचायत भवनों के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित निर्गत किए जाने वाले अन्य दस्तावेजों को लेकर डिजिटल पंचायत योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 15 वे वित्त आयोग के तहत हो रहे कार्यों के संबंध में उपायुक्त ने टाइड एवं अनटाइड फंड के तहत ली गई योजनाओं एवं उनके तहत पूर्ण किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा में अवैध खनन रोकने के लिए छापेमारी, जेसीबी जब्त
    Next Article एलपीएन शाहदेव की 13वीं पुण्यतिथि आज, भाजपा के इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version