Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिमाचल में बादलों का डेरा, कोहरे की गिरफ्त में मैदानी इलाके
    देश

    हिमाचल में बादलों का डेरा, कोहरे की गिरफ्त में मैदानी इलाके

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप चरम पर है। पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को घनघोर बादलों का डेरा है जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शिमला, मनाली सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में घने बादलों के बीच ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना जैसे मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से सुबह की दृश्यता मात्र 50 मीटर तक सिमट गई है।

    देहरा गोपीपुर, सुंदरनगर, मंडी और हमीरपुर में भी कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और स्थानीय निवासियों को भी अपने दैनिक कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे और ठंड के चलते यातायात धीमा हो गया है।

    दो दिन होगी बारिश और बर्फबारी, 16 जनवरी से फिर बिगड़ेगा मौसम
    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को जारी पुर्वानुमान में कहा है कि राज्य के पर्वतीय इलाकों में आज और कल (शनिवार और रविवार) बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि 13 से 15 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 जनवरी से एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। 16 और 17 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ने की आशंका है।

    इस सर्दी में चार बार हिमपात, माइनस में पहुंचा पारा
    हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में इस सर्दी के मौसम में अब तक चार बार हिमपात हो चुका है। मनाली सहित प्रदेश के चार शहरों का पारा शनिवार को माइनस में दर्ज किया गया है। लाहौल-स्पीति का ताबो -10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। इसके अलावा समधो में न्यूनतम तापमान -5.9 डिग्री, कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -4.9 डिग्री, मनाली में -0.9 डिग्री, कल्पा में 0.2 डिग्री, पालमपुर में 2 डिग्री, रिकांगपिओ में 2.6 डिग्री, कसौली में 5.4 डिग्री, डल्हौजी में 4 डिग्री, ऊना में 4.4 डिग्री, धर्मशाला में 4.5 डिग्री, सुंदरनगर में 4.6 डिग्री, मंडी में 5.2 डिग्री और शिमला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ठंड का प्रभाव अभी भी व्यापक रूप से महसूस किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसम की कोयला खदान में फंसे दो और खनिक का शव बरामद 
    Next Article श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव पर रामलला का अभिषेक प्रारम्भ
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version