Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं : राज्यपाल
    Jharkhand Top News

    पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं : राज्यपाल

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 11, 2025Updated:January 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्यपाल ने 22वें देवघर पुस्तक मेला का किया उद्घाटन
    देवघर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को बाबा बैद्यनाथ की पावन भूमि पर ‘22वें देवघर पुस्तक मेला’ का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पुस्तक मेले को ज्ञान, संस्कृति और साहित्य के प्रसार का एक महत्वपूर्ण मंच और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया। राज्यपाल ने इस मेले को डिजिटल युग में पुस्तक संस्कृति को पुनर्जीवित करने का एक उत्कृष्ट प्रयास बताते हुए कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।

    राज्यपाल ने कहा कि देवघर की यह भूमि न केवल बाबा बैद्यनाथ धाम जैसे आध्यात्मिक केंद्र के लिए विख्यात है, बल्कि यहां महान संत ठाकुर अनुकूल चंद्र जी ने समाज को अपने विचारों और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से प्रेरित किया। यह पावन भूमि सांस्कृतिक, साहित्यिक और ऐतिहासिक धरोहर का एक प्रेरणास्रोत है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी देवघर का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान यहां की जनता और क्रांतिकारियों की भूमिका अतुलनीय रही है। इस भूमि ने हमेशा समाज को प्रेरणा और ऊर्जा दी है।

    राज्यपाल ने कहा कि आज जब युवा पीढ़ी पुस्तकों से दूरी बना रही है, ऐसे में इस प्रकार के आयोजन उनका ध्यान अध्ययन और लेखन की ओर पुनः आकर्षित करने में सहायक होंगे। उन्होंने बरेली में अपनी ओर से स्थापित किए गए पुस्तकालय का भी उल्लेख किया, जो अध्ययनशील समाज के निर्माण की दिशा में उनका व्यक्तिगत प्रयास है।

    राज्यपाल ने कार्यक्रम में कई पुस्तकों का विमोचन किया और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्वानों को सम्मानित किया। उन्होंने मेले को युवाओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का एक आदर्श मंच बताया और युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया’ जैसे मंत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पुस्तक मेला उनकी सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्यपाल ने पुस्तक मेला समिति को इसके सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस मेले का अधिकतम लाभ उठाएं और ज्ञान के इस महोत्सव का हिस्सा बनें।

    इस अवसर पर लोकसभा सदस्य डॉ. निशिकांत दुबे, स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, साहित्यकार, शिक्षाविद् और पुस्तक मेला समिति के सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनता दरबार में दर्जनों मामलों का हुआ निबटारा
    Next Article पूर्व सीएम रघुवर दास ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, जन्मदिन की दी बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version