Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राजद राजनीतिक पार्टी नहीं, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है: गिरिराज
    राज्य

    राजद राजनीतिक पार्टी नहीं, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है: गिरिराज

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज यहां लालू यादव द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रोजेक्ट करने पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि राजद राजनीतिक पार्टी नहीं, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक पार्टी राजद है, उसके वे चेयरमैन हैं, जिसे कंपनी में सीएमडी कहते हैं। इस तरह लालू यादव की पार्टी राजद पार्टी नहीं, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी लालू यादव हैं। जैसे रतन टाटा ने किसी को नियुक्त किया था, उसी तरह इन्होंने भी नियुक्त किया है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जंगल राज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नए एमडी का अपॉइंटमेंट किया है तेजस्वी यादव के रूप में। यह कोई बड़ी बात नहीं है। बिहार में सब यादव बेकार हैं। एकमात्र लालू प्रसाद यादव के परिवार में ही योग्यता है। इसलिए उन्होंने ऐसा किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है परिवारवाद, पराकाष्ठा है।

    आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद के महाकुंभ में पापी लोगों के आने की बात कहने पर भी गिरिराज सिंह ने जोरदार तंज कसा। गिरिराज ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि वोट के ठेकेदार मुसलमानों का वोट पाने के लिए बयान दे रहे हैं। चाहे अखिलेश यादव की पार्टी हो, चाहे लालू यादव की पार्टी हो या राहुल गांधी की पार्टी हो, कुंभ के माध्यम से मुसलमानों को खुश करना चाहते हैं।

    गिरिराज ने कहा कि कुंभ में हिंदुओं को गाली देकर मुसलमानों का वोट बटोरना चाहते हैं और ऐसे ही लोगों के कारण देश अंजाम भुगत चुका है। पहले भी इतिहास लोगों को मालूम है कि नादिर शाह कैसे आया था लेकिन हिंदुओं और सनातनियों की संस्कृति इतनी मजबूत है कि जितना इस पर अटैक करेंगे, उतना ही मजबूत होगा। जिसको जितना गाली देना है हिंदुओं को गाली दे, मैं तो कहूंगा भारत के सनातनियों से कि अब समय आ गया है भारत के सनातनी और हिंदू अब एक हो, नहीं तो यह वोट के सौदागर..बंटोगे तो कटोगे करेंगे।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा भाजपा को गाली देने वालों को सीएम प्रोजेक्ट करने की बात कहे जाने पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इसकी चिंता क्यों करती है। आआपा में सारे भ्रष्टाचारियों की जमात खड़ी है। अरविंद केजरीवाल पत्नी को प्रोजेक्ट करना चाहते हैं और बिहारी को, पूर्वांचलों को गाली दे रहे हैं, इस बार पता चल जाएगा। बांग्लादेशी और रोहिंग्या को यह वोट बैंक बनाकर जीतना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को सत्ता में आने के बाद इसके खिलाफ जिस काम को शुरू किया है, उसे पूरा करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजगीर में स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय को यूजीसी से मिली मान्यता
    Next Article फर्जी पासपोर्ट मामला : आवेदन शुल्क चुकाने के लिए किराए के बैंक खातों का उपयोग
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version