Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत: जगदीप धनखड़
    देश

    विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत: जगदीप धनखड़

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -लोगों ने पिछले 10 वर्षों में विकास का स्वाद चखा है
    -विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को लेना होगा संकल्प
    मास्टर्स यूनियन प्रबंधन संस्थान के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपराष्ट्रपति
    गुरुग्राम। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि युवा इच्छा शक्ति के आधार पर सपनों को साकार करने में अवश्य सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले 10 वर्षों में विकास का स्वाद चखा है। अब उनकी उन्नति की उम्मीदें और बढ़ गई है। हमारा भारत बदल रहा है। यह इतना बदल चुका है कि हम जैसे लोग कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे।

    उपराष्ट्रपति रविवार को गुरुग्राम के साइबर पार्क स्थित प्रबंधन शिक्षण संस्थान मास्टर्स यूनियन के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने छात्रों का डिग्रियां वितरित की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत दुनिया के लिए एक उदाहरण बन चुका है। पिछले दशक में दुनिया में कोई भी देश इतनी तेजी और स्थिरता से नहीं बढ़ा है, जितना भारत बढ़ा है। अब लोगों की अपेक्षाएं बहुत अधिक हैं। इन अपेक्षाओं को पूरा करना होगा। आपको आउट ऑफ बॉक्स सोचना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खुद पर विश्वास करना चाहिए। लोकतंत्र को प्रभावी बनाने में युवाओं की भूमिका और संसद के प्रतिनिधियों और जन प्रतिनिधियों के कर्तव्यों को दोहराते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि आप मुझे संविधान सभा की याद दिलाते हैं। जिन्होंने कठिन मुद्दों पर चर्चा की। उपराष्ट्रपति ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आप शासन के सबसे प्रभावशाली हिस्सेदार हैं। आप विकास के इंजन हैं। अगर भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है, तो चुनौती बहुत बड़ी है। हम पहले ही पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन चुके हैं, लेकिन आय आठ गुना बढ़ानी होगी। यह एक बड़ी चुनौती है। स्वामी विवेकानंद के शब्दों को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि उठो, जागो और तब तक मेहनत करो, जब तक कि आप मंजिल तक पहुंच नहीं जाते। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को मैनेजमेंट पाठ्यक्रम पूरा करने की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारा देश करीब पांच हजार साल पुरानी सभ्यता की विरासत को साथ लेकर चल रहा है।

    गुरुग्राम को ग्रीन ग्राम भी बनाना है
    उपराष्ट्रपति ने राज्य के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और जिला उपायुक्त अजय कुमार से कहा कि गुरुग्राम में सभी मूलभूत नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम को ग्रीन ग्राम भी बनाना है। लोगों को बेहतर व्यवस्थाएं देनी हैं। गुरुग्राम प्रशासन से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। जितनी भी जनसमस्याएं हैं, उन्हें दूर करने में लोगों को भी प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण प्रदान कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। वर्ष 2023-24 में कर्तव्य पथ पर महिला शक्ति का प्रदर्शन किया गया। मास्टर्स यूनियन संस्थान परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी धर्मपत्नी डा. सुदेश धनखड़ ने एक पेड़ मां के नाम से पौधे भी लगाए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति के साथ मंच पर हरियाणा प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल, मास्टर्स यूनियन के संस्थापक प्रथम मित्तल, जिला परिषद की चेयरमैन दीपाली चौधरी, गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार, डीसीपी नाजनीन भसीन, एसडीएम रविंद्र कुमार, नायब मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसकेएम की मांग, प्रधानमंत्री करें किसानों के मुद्दे पर बैठक
    Next Article महाराष्ट्र में रामराज्य लाना जनता की अपेक्षा और पार्टी की जिम्मेदारी है : नितिन गडकरी
    shivam kumar

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

      June 19, 2025

      जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version