Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दी महाकुंभ की शुभकामनाएं
    देश

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दी महाकुंभ की शुभकामनाएं

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रयागराज महाकुंभ के महापर्व के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

    खरगे ने यहां जारी अपने संदेश में कहा कि आज विश्व की प्राचीनतम संस्कृति संगम तीर्थ राज प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। ये भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। इस पावन आयोजन के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ों की संख्या में अगले डेढ़ महीने तक चलने वाले त्रिवेणी संगम के इस पारंपरिक महोत्सव में पधारे सभी साधु, संत, पंथ, समुदाय और जनता जनार्दन, एकजुट होकर जाति, वर्ण, और वर्ग के भेदभाव मिटाकर भारत की महान संस्कृति का परिचय पूरे विश्व को देंगे। छुआछूत, ऊंच-नीच, भेदभाव व अंधविश्वास को छोड़कर हम सभी इस देश की विविधता में एकता के शाश्वत मूल्यों को अपनाकर सौहार्द्र, सद्भाव, भाईचारे व आपसी प्रेम का संदेश देंगे।

    खरगे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने “दि डिस्कवरी ऑफ इंडिया” में महाकुंभ मेले का वर्णन करते हुए लिखा है, “मैं इलाहाबाद या हरिद्वार में महान स्नान उत्सव, कुंभ मेले में जाता था, और देखता था कि लाखों लोग आते हैं, जैसे उनके पूर्वज हजारों सालों से पूरे भारत से गंगा में स्नान करने आते थे। मुझे तेरह सौ साल पहले चीनी तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों द्वारा लिखे गए इन त्योहारों के विवरण याद हैं और तब भी ये मेले प्राचीन थे और अज्ञात पुरातनता में खो गए थे। मुझे आश्चर्य हुआ कि वह कौन सी जबरदस्त आस्था थी, जिसने अनगिनत पीढ़ियों से हमारे लोगों को भारत की इस प्रसिद्ध नदी की ओर खींचा है?”

    खरगे ने कहा, “अध्यात्म, भक्ति, आस्था व श्रद्धा के इस ऐतिहासिक विहंगम दर्शन महाकुंभ का आयोजन सफल रहे, समानता और एकजुटता का प्रतीक बने, हमारी यही कामना है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर को खास सौगात: जेड-मोड़ सुरंग का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
    Next Article भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव, पीएम मोदी ने महाकुंभ की दी बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

      September 21, 2025

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
      • प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
      • धुर्वा में दो पक्षों में मारपीट के बाद युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
      • चुट्टूपालू घाटी में पलटी बस, घंटों रही एनएच-33 जाम
      • तालाब में नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version