Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गंगा सागर में पुण्य स्नान शुरू, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
    देश

    गंगा सागर में पुण्य स्नान शुरू, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने आज गंगा सागर में आस्था की डुबकी लगाई। त्रेता युग के पवित्र सागर तट, जहां मां गंगा ने राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को मोक्ष प्रदान किया था, वहां मोक्ष की कामना में भक्तजन पुण्य स्नान के लिए उमड़ पड़े। राजा सगर के पुत्रों को जिस शुभ मुहूर्त में गंगा ने स्पर्श किया, उसी शुभ मुहूर्त में पुण्य स्नान की शुरुआत होती है।गंगा सागर मेला आठ जनवरी से शुरू हो चुका है। इसका समापन 17 जनवरी को होगा। पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त आज सुबह 6:58 बजे से 15 जनवरी को सुबह 6:58 बजे तक है। पश्चिम बंगाल सरकार ने गंगा सागर मेला के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सरकारी बसों और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

    अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष करीब 32 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। इस बार यह संख्या बढ़ सकती है।बांग्लादेशी घुसपैठियों पर नजरः गंगा सागर मेले के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठियों की संभावित सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने राज्य सरकार को सतर्क किया है कि दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप में भीड़ का फायदा उठाकर अवैध घुसपैठ हो सकती है। सुंदरबन जिले की पुलिस ने सागर द्वीप के तटीय प्रवेश बिंदुओं, जैसे काकद्वीप के लॉट नंबर 8 और नामखाना के चेमागुरी पर कड़ी निगरानी रखी है। मेले क्षेत्र में 13 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। भारतीय तटरक्षक बल भी सुरक्षा में सहयोग कर रहा है।हाई-टेक सुरक्षाः गंगा सागर मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए 1,150 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हर साल मेले के दौरान सुरक्षा मजबूत की जाती है, लेकिन इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक संकट के कारण कुछ घुसपैठिए मेले का फायदा उठाकर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं। यहां आए तीर्थयात्रियों में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ-साथ नागा, नाथ और विभिन्न संप्रदायों के साधु-संत भी शामिल हैं।गंगा सागर में आस्था, भक्ति और मोक्ष की यह अनुपम तस्वीर हर साल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस बार का मकर संक्रांति स्नान न केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक रूप से भी खास बन गया है। इसकी वजह है कि एक तरफ 144 साल बाद प्रयागराज में पूर्ण महाकुंभ लगा है और दूसरी तरफ गंगा सागर का पुण्य स्नान भी हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्सव भारत की सनातन धर्म की परंपरा में है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
    Next Article प्रयागराज महाकुंभ में सुबह 10 बजे तक 1.38 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version