Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में की घोषणा – सिदगोड़ा में बनेगी महिला यूनिवर्सिटी
    झारखंड

    मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में की घोषणा – सिदगोड़ा में बनेगी महिला यूनिवर्सिटी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में महिला यूनिवर्सिटी के लिये मंजूरी दे दी है।
    जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के समीप 18 एकड़ जमीन का चयन किया गया है जहां महिला यूनिवर्सिटी
    का निर्माण होगा। श्री दास ने उपायुक्त को निदेश दिया कि इस संबंध में जल्द से जल्द प्रस्ताव बना कर केंद्र
    सरकार को भेजा जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 18 दिसम्बर को दिल्ली में बैठक आयोजित की जा रही है जहां भारत सरकार के द्वार इसे
    अनुमोदित किया जायेगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य का प्रथम महिला विश्वविद्यालय होगा। मुख्यमंत्री सोमवार को जमशेदपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

    दुकानों को प्रदान करेंगे सुव्यवस्थित रूप

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कुछ स्थानों पर जैसे एग्रिको ट्रांसपोर्ट के समीप की जमीन पर पब्लिक प्राइवेट
    पार्टनरशिप में मॉल का निर्माण करने पर विचार किया जा रहा है। श्री दास ने कहा कि बारीडीह के समीप लगभग
    10 एकड़ जमीन पर भी मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाये जाने की योजना है।
    इस स्थान पर 100बसों का डिपो बनाकर तथा मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाये जाने पर विचार किया जा रहा है।
    जिससे कि सड़क के किनारे यत्र-तत्र लगने वाली दुकानों को यहां पर सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जा सके।

    स्लम एरिया के लोगों को दी जायेगी जगह- मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में जो स्लम एरिया है, जहां पर गरीब लोग रह रहे हैं, उनको प्रधानमंत्री आवास
    योजना के तहत भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से लैट्रिन, बाथरूम किचन रूम से युक्त आवास
    बनाने हेतु जगह दी जायेगी।

    दिनों दिन बढ़ रही जनसंख्या को देखते हुए वर्तमान बस स्टैंड में भी लगभग एक एकड़ जमीन पर अतिक्रमण
    को हटाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टैंड जमशेदपुर में बनेगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में भी स्थल को
    चिन्हित करने का कार्य किया गया है।

    दोमुहानी पर्यटन स्थल का तैयार है डीपीआर

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि दोमुहानी पर पर्यटन स्थल बनाने की सरकार की योजना है।
    नगर विकास विभाग के द्वारा प्रस्ताव एवं डीपीआर बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में टाटा
    स्टील के साथ वार्ता भी हो चुकी है।
    दोमुहानी स्थल को एक वैश्विक स्तर का पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इस हेतु सरकार, टाटा स्टील और जनता
    मिलकर क्षेत्र को एक बेहतर आउटलुक देने की दिशा में कार्य करेंगे। जिससे कि वहां रात्रि के समय भी लोगों का
    आवागमन बना रहे और मनोरंजन के पर्याप्त साधन सुलभ हों।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन ऐसा क्षेत्र है, जो कि देश एवं राज्य की अर्थव्यवस्था को गति तो प्रदान करता ही है
    साथ ही संस्कृतियों के सम्मिश्रण को भी बढ़ावा मिलता है।
    सरकार के नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआय बनाम खुशहाली
    Next Article चास : पुरुलिया रोड में दीवार गिरने से एक बच्चे और महिला की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

    June 10, 2025

    मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

    June 10, 2025

    कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

    June 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
    • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
    • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version