Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सनातन के उत्थान के लिए काम कर रहे मोदी योगी : स्वामी रामशंकर
    राज्य

    सनातन के उत्थान के लिए काम कर रहे मोदी योगी : स्वामी रामशंकर

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महाकुम्भनगर। सोशल मीडिया पर डिजिटल बाबा के नाम से मशहूर आध्यत्मिक गुरु स्वामी राम शंकर महाराज प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे हुए हैं। डिजिटल बाबा का लोगों से डिजिटल रूबरू होने का अंदाज बेहद निराला हैं। हाथ में ट्राइपॉड, कैमरा,वायरलेस माइक लिये कुम्भ के पलों को पूरी दुनियां के समक्ष अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव कर रहें है।

    डिजिटल बाबा कुम्भ में आये साधु संतों एवं श्रद्धालु जनों से मुखातिब हो रहे हैं। लोगों से हो रही बातचीत को वह सोशल मीडिया में बड़ी ततपरता से साझा भी कर रहे हैं । वह सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग भी कर रहे हैं। डिजिटल बाबा के फेसबुक पेज पर करीब सवा तीन लाख लोग फॉलो करते हैं। प्रस्तुत है उनसे हिन्दुस्थान समाचार के वरिष्ठ संवाददाता बृजनन्दन राजू से बातचीत के प्रमुख अंश। डिजिटल बाबा ने विस्तार से अध्यात्म व युवाओं से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिये।

    प्रश्न:आजकल युवा अधिकांश समय सोशल मीडिया पर दे रहे हैं,क्या कहेंगे?

    उत्तर: आजकल का युवा सोशल मीडिया में उलझ गया है। सोशल मीडिया की लत उनके जीवन के उत्थान में बाधक है। हम सोशल मीडिया के माध्यम से युवा पीढ़ी के साथ जुड़ कर उन्हें आध्यात्मिक मार्ग की ओर चलने हेतु प्रेरित कर रहे हैं क्योंकि आध्यात्म ज्ञान ही हमारे भटकाव को दूर कर हमारे जीवन को पूर्णता प्रदान करती हैं । ध्यान रहे चमत्कार से लोग आकर्षित हो सकते है पर आत्मा की तृप्ति के लिये आत्मज्ञान ही एकमात्र साधन है।

    प्रश्न:युवाओं में धर्म व अध्यात्म के प्रति रूचि कम क्यों दिखाई पड़ती है?

    उत्तर:ऐसा नहीं है कि युवाओं में धर्म व अध्यात्म के प्रति अनुराग नहीं है। भारत अध्यात्म की भूमि है। बशर्ते युवा अपने कैरियर को लेकर तनाव में रहते हैं। युवा अध्यात्म से जुड़ जायेंगे तो तनाव मुक्त रहेंगे। डिजिटली रूप से यह कुंभ युवाओं में काफी लोकप्रिय हो रहा है। युवा सनातन से जुड़ रहा है। बड़ी संख्या में युवा महाकुंभ में आ रहे हैं। युवा यहां आयेंगे तो सनातन धर्म के बारे में जानेंगे।

    प्रश्न:साधु संगति आपने कहां की और कब दीक्षा ली?

    उत्तर:गोरखपुर में हम पले बढ़े व बी. काम. तक की पढ़ाई पूरी कर। वर्ष 2008 में अयोध्या के लोमश ऋषि आश्रम के महंत स्वामी शिवचरण दास महराज से दीक्षा प्राप्त की। इसके बाद वानप्रस्थ साधक ग्राम आश्रम साबरकांठा गुजरात, कलवा गुरुकुल जींद हरियाणा, संदीपनी हिमालय गुरुकुल चिन्मय मिशन धर्मशाला हिमाचल, बिहार स्कूल ऑफ योगा रिखियापीठ देवघर झारखंड, कैवल्यधाम योग संस्थान लोनावला महराष्ट्र आदि स्कूलो में रह कर शास्त्रों, उपनिषद, रामायण, श्रीमद्भागवत गीता अद्वैत – वेदांत का अध्ययन किया।

    प्रश्न:महाकुंभ से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में आप का क्या कहना है?

    उत्तर: महाकुंभ में पहली बार हम आये हैं। इससे पहले 2019 के कुंभ में हम आये थे। इस बार यहां पर श्रद्धालुओं की व्यवस्था को देखकर और अच्छा लग रहा है। आम श्रद्धालु महाकुंभ में आकर बहुत प्रसन्न है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने बहुत अच्छे से तैयारी की है।

    मोदी व योगी सनातन के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

    प्रश्न:युवाओं के लिए महाकुंभ से आपका क्या संदेश है?

    उत्तर :युवाओं से हम यही कहना चाहेंगे कि जीवन के विकास के लिए जो करना है वह करें लेकिन अपनी जिंदगी से धर्म व अध्यात्म को अलग न करें। प्रतिकूलता मेंं धर्म व अध्यात्म हमें सहारा देता है। इससे हमारी जिंदगी स्थिर होती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाकुम्भ में युवाओं में दिखा सनातन के प्रति उत्साह और आकर्षण 
    Next Article प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह काशी में, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version