Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से मिले सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम
    देश

    द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से मिले सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत की पहली राजकीय यात्रा पर आए सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया। इस माैके पर थर्मन काे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में राष्ट्रपति थर्मन ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में स्वागत किया गया। शनमुगरत्नम ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम अपनी पत्नी जेन युमिको इट्टोगी के साथ पांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं।

    इस मौके पर मीडिया से बातचीत में सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने कहा कि वर्ष 1965 में सिंगापुर की आजादी के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों देश अब एक नए पथ पर अग्रसर हैं और हमारे संबंध व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक पहुंच गए हैं, जिसकी घोषणा पिछले वर्ष सितम्बर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान की गई थी। उन्होंने कहा कि भारत और सिंगापुर स्वाभाविक साझेदार हैं और दोनों देश स्थिरता और डिजिटल क्षेत्र में पहल की तलाश कर रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम 14-18 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। उनके साथ मंत्रियों, सांसदों और अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में थर्मन शानमुगरत्नम की यह पहली भारत यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान थर्मन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति भवन में थर्मन के सम्मान में एक भोज आयोजित हाेगा।सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कई अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्तियाें से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति थर्मन 17-18 जनवरी को ओडिशा का भी दौरा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाघमारा का नया बॉस कारू यादव, भागता फिर रहा
    Next Article राहुल गांधी का बयान गंभीरता और सच्चाई से परे : शांता कुमार
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version