Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»महाकुम्भ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे आरएसएस के कार्यकर्ता
    राज्य

    महाकुम्भ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे आरएसएस के कार्यकर्ता

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेला क्षेत्र में सात टीम घूम—घूम कर बांट रही कपड़े का झोला
    -महाकुंभ में अब तक बांटे गये 80 हजार के करीब झोले
    महाकुम्भनगर। प्रयागराज महाकुम्भ में आये श्रद्धालु आध्यात्मिक ज्ञान व संत सेवा के संदेश के साथ—साथ सामाजिक समरसता व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश लेकर घर जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के माध्यम से कुम्भ में आये श्रद्धालुओं को कपड़े का थैला वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। मेला क्षेत्र में थैला वितरण के ​लिए संघ ने सात टीम बनाई है। प्रत्येक टीम में 10 स्वयंसेवक लगाये गये हैं। यह टीम मेला क्षेत्र में घूम—घूमकर कपड़े का थैला वितरित करती है। अब तक 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को कपड़े का थैला बांटा जा चुका है।

    पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के क्षेत्र संयोजक अजय कुमार ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि प्रदूषण की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए पर्यावरण गतिविधि की ऒर से विश्व के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक के थैले की जगह कपड़े का थैला एवं झोला और स्टील की थाली एवं ग्लास का वितरण किया जा रहा है।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रान्त के प्रान्त प्रचारक रमेश ने भी विहिप के शिविर के सामने कल्पवृक्ष द्वार के पास श्रद्धालुओं को थैला वितरित किया। प्रान्त प्रचारक ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि हम सभी को मिलकर प्लास्टिक मुक्त समाज बनाना है। अपने घरों में कपड़े के थैले का उपयोग करने की आदत बनानी है। उन्होंने कहा कि यह महाकुम्भ आध्यात्मिक होने के साथ-साथ समाज को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रहा है। एक थाली, एक थैला का अभियान समाज को स्वच्छ पर्यावरण एवं सुरक्षित जीवन का संदेश देगा।

    अलग—अलग व्यवस्थाओं में लगे हैं संघ के 500 स्वयंसेवक
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 500 से अधिक कार्यकर्ता अलग—अलग व्यवस्था में लगे हैं। संघ के स्वयंसेवकों की विभाग के अनुसार एक—एक सप्ताह के लिए ड्यूटी लगाई जाती है। एक सप्ताह बाद दूसरे विभाग के स्वयंसेवक आ जाते हैं। संघ के स्वयंसेवक नेत्र कुंभ,खोया पाया विभाग,​झोला वितरण और लंगन बांटने में सहयोग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेदिनीपुर अस्पताल कांड – भाजपा ने ममता सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
    Next Article मधुबन हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में हिंसक झड़प का मुख्य आरोपी कारू यादव गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version