Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»चीन ने दुनिया से अलग-थलग पड़े पाकिस्तान को अंतरिक्ष में पहुंचाया
    दुनिया

    चीन ने दुनिया से अलग-थलग पड़े पाकिस्तान को अंतरिक्ष में पहुंचाया

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 17, 2025Updated:January 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग। दुनिया से अलग-थलग पड़े पाकिस्तान को चीन ने शुक्रवार को अंतरिक्ष तक पहुंचा दिया। चीन ने पाकिस्तान के पीआरएससी-ई1 उपग्रह के साथ दो और उपग्रह लॉन्च किए। इनका सफल प्रक्षेपण जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से किया गया।

    चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार पाकिस्तान के उपग्रह पीआरएससी-ईओ1 को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर चीन के मालवाहक लॉन्ग मार्च-2डी वाहक रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया। चीन का यह मालवाहक लॉन्ग मार्च-2डी वाहक रॉकेट अपने साथ दो और उपग्रह तियानलू-1 और लांतान-1 को भी ले गया है। चीन का यह प्रक्षेपण लॉन्ग मार्च वाहक रॉकेट सीरीज से जुड़ा 556वां उड़ान मिशन है। पाकिस्तान का यह सैटेलाइट धरती की निगरानी करेगा। साथ ही पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी सुपार्को के लिए काम करेगा।

    हाल के वर्षों में चीन ने पाकिस्तान के कई उपग्रह लॉन्च किए हैं। इनमें पीआएससी-1 भी है। यह पाकिस्तान का पहला ऑप्टिकल रिमोट सेंसिंग उपग्रह है। दूसरा पीएकेटीईएस 1ए है। यह रिमोट सेंसिंग उपग्रह है। इसे 2018 में लॉन्च किया गया था। इसका निर्माण सुपार्को ने किया था। यह उपग्रह अभी भी काम कर रहा है।

    चीन ने पाकिस्तान के पहले चंद्र मिशन में भी मदद की है। उसने अपने मून मिशन चांग ए-6 के अंतर्गत पाकिस्तान के आईसीयूबीई-क्यू को चंद्रमा की सतह की तस्वीरें लेने और चुंबकीय क्षेत्र के डेटा को इकट्ठा करने के लिए भेजा था। आईसीयूबीई-क्यू एक तरह का नैनोसैटेलाइट है। इसके अलावा चीन 30 मई, 2024 को पाकिस्तान के संचार उपग्रह पीएकेएसएटी-एमएम 1 को भी लॉन्च कर चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी की जुबान हैक, निकल रहे जॉर्ज सोरोस के बोल
    Next Article विश्व बैंक को अगले 2 वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद
    shivam kumar

      Related Posts

      चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव

      September 19, 2025

      बांग्लादेश: शेख हसीना और उनके परिवार का वोटर कार्ड ब्लॉक, वोटिंग पर रोक

      September 18, 2025

      अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, एंटीफा को आतंकवादी संगठन घोषित किया

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी ने उठा दिया बिहार में घुसपैठ और डेमोग्राफी बदलाव का मुद्दा
      • रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम
      • हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद
      • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव
      • आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version