Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वर्चुअली वितरित करेंगे
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी आज 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वर्चुअली वितरित करेंगे

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपराह्न करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। आज संपत्ति कार्ड हासिल करने वालों में 10 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50 हजार से अधिक गांवों के संपत्ति मालिक हैं। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का संक्षिप्त ब्यौरा साझा किया है।

    ग्रामीण भारत आर्थिक तरक्की की राह पर

    पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वेक्षण के लिए नवीनतम ड्रोन तकनीक के माध्यम से गांवों में रहने वाले क्षेत्रों में घरों के मालिक परिवारों को ‘अधिकारों का रिकॉर्ड’ प्रदान करके ग्रामीण भारत की आर्थिक प्रगति को बढ़ाने की दृष्टि से प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना शुरू की थी।

    3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा

    प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। यह कार्य लक्षित गांवों में से 92 प्रतिशत में पूरा हो चुका है।अब तक 1.53 लाख से अधिक गांवों के लिए लगभग 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। यह योजना पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और हरियाणा में पूर्ण संतृप्ति तक पहुंच गई है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ कई केंद्र शासित प्रदेशों में भी ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है।

    संपत्ति संबंधी विवादों से मिलेगी मुक्ति

    विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह योजना संपत्तियों के मुद्रीकरण एवं बैंक ऋण के माध्यम से संस्थागत ऋण को संभव बनाने में मदद करती है। इसका अहम मकसद संपत्ति विवादों को कम करना भी है। इस योजना का बड़ा फायदा यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों व संपत्ति कर का बेहतर आकलन संभव हो सका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को बन रहा शुभ संयोग
    Next Article खनौरी में आज किसान संगठनों की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मान

      October 22, 2025

      सीबीआई ने गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर के बैंक खाते व लॉकर खंगाले

      October 22, 2025

      एसआईआर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आज से

      October 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महापर्व छठ पर 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : राजद
      • घाटशिला उपचुनाव : 14 प्रत्याशी मैदान में, तीन का नामांकन रद्द
      • नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट से भीषण हादसा, 35 लोगों की मौत
      • बांग्लादेश में भूचाल: सेना के 15 अधिकारियों को जेल, मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप
      • नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की पर गैर कानूनी तरीके से सत्ता कब्जाने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version