Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को बन रहा शुभ संयोग
    Jharkhand Top News

    मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को बन रहा शुभ संयोग

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 18, 2025Updated:January 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस बार मौनी अमावस्या पर शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन त्रिवेणी, नवपंचम और सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और ग्रह दोष समाप्त होते हैं।

    पंडित मनोज पांडेय ने शनिवार को कहा कि मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध ग्रह के योग से त्रिवेणी योग का निर्माण होगा। इस दौरान देव गुरु बृहस्पति अपनी नवम दृष्टि से तीनों ग्रहों को देखेंगे। इससे नवपंचम योग का निर्माण होगा। साथ ही इस दिन सिद्धि योग का संयोग भी बन रहा है। इस योग में किए गए सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इस योग का संयोग 28 जनवरी की रात 12:15 बजे से 29 जनवरी की रात 10:25 बजे तक रहेगा। इस दिन भक्त पवित्र नदियों, खास कर गंगा में स्नान करने के बाद पूरे दिन मौन व्रत का पालन करेंगे।

    पंडित ने कहा कि यह व्रत योग पर आधारित है। मौनी अमावस्या के दिन स्नान, दान, तप, व्रत कथा और पाठ करने का विधान है। इस दिन के किए कार्यों से यज्ञ और कठोर तपस्या करने जैसे फल की प्राप्ति होती है। इस दिन किया गया दान शनि के दुष्प्रभावों से भी बचाता है। माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था। मनु शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है। इस दिन पवित्र नदियों में डुबकी लगाने से शरीर और मन की आत्मा की शुद्धि होती है। इस शुभ दिन पर पवित्र ग्रंथों, पुराणों, गीता, रामायण, भागवत और आध्यात्मिक ग्रंथों को पढ़ने से दिव्य ज्ञान की प्राप्ति होती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article22 जनवरी को झारखंड के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम : डीजीपी
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी आज 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वर्चुअली वितरित करेंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version