Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अराकान आर्मी ने म्यांमार से बांग्लादेश आ रहे तीन मालवाहक जहाजों को रोका
    दुनिया

    अराकान आर्मी ने म्यांमार से बांग्लादेश आ रहे तीन मालवाहक जहाजों को रोका

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 18, 2025Updated:January 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। म्यांमार के विद्रोही गुट अराकान आर्मी ने म्यांमार के यांगून से बांग्लादेश के टेकनाफ भूमि बंदरगाह आ रहे तीन मालवाहक जहाजों को गुरुवार दोपहर से रोक रखा है। इन जहाजों में 50,000 हजार बैग हैं। इनमें सूखी मछली, सुपारी, कॉफी और अन्य सामान है। तीनों मालवाहक जहाजों को शुक्रवार रात 10ः30 बजे तक नेफ नदी के मुहाने पर अराकान आर्मी के घेरे में देखा गया।

    ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, अराकान आर्मी ने टेकनाफ मार्ग पर रोके गए तीनों मालवाहक जहाजों को अभी तक नहीं छोड़ा है। चालक दल के सदस्यों और अन्य अभी भी अराकान आर्मी की हिरासत में हैं। टेकनाफ लैंड पोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी यूनाइटेड लैंड पोर्ट लिमिटेड के महाप्रबंधक मोहम्मद जसीमुद्दीन चौधरी ने कहा कि अराकान आर्मी ने तीन मालवाहक जहाजों को तलाशी लेने के बहाने बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर नाइखोंग क्षेत्र के पास नेफ नदी के मुहाने पर रोका। अराकान आर्मी ने अभी भी म्यांमार के मालवाहक जहाजों को रिहा नहीं किया है।

    टेकनाफ भूमि बंदरगाह के एक अधिकारी ने पहचान न उजागर करने का आग्रह करते हुए बताया कि जब से अराकान आर्मी ने रखाइन राज्य के माउंगडॉ टाउनशिप पर नियंत्रण किया है, तब से कोई भी मालवाहक जहाज टेकनाफ भूमि बंदरगाह पर नहीं आया है। अराकान आर्मी ने गुरुवार को तीन मालवाहक जहाजों को हिरासत में ले लिया है।

    टेकनाफ कस्टम एंड फॉरवर्डिंग एजेंट एसोसिएशन के महासचिव एहतेशामुल हक बहादुर ने कहा कि अराकान आर्मी ने म्यांमार से टेकनाफ भूमि बंदरगाह आ रहे तीन मालवाहक जहाजों को नेफ नदी के बीच में अपने नियंत्रण में ले लिया है। उनको अभी तक छोड़ा नहीं गया है।

    टेकनाफ-2 में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आशिकुर रहमान ने कहा कि किसी ने भी हमें इस बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया है। मगर उन्होंने सुना है कि अराकान आर्मी ने तीन मालवाहक जहाजों को रोककर तलाशी ली है। टेकनाफ के उप जिला कार्यकारी अधिकारी (यूएनओ) शेख एहसानुद्दीन ने भी कहा कि उन्होंने भी यही बात सुनी है। बंदरगाह प्राधिकरण से किसी ने भी उन्हें सूचित नहीं किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को बन रहा शुभ संयोग
    Next Article हजारीबाग जेल में गैंगवार की आशंका, दुमका जेल में शिफ्ट किया जायेगा गैंग्स्टर विकास तिवारी को
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू

      August 2, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ पर संघीय सर्किट अपील न्यायालय में उठे सवाल, जजों ने आश्चर्य जताया

      August 1, 2025

      रूस में ऑनलाइन चरमपंथी सामग्री की तलाश भी पड़ेगी महंगी, विधेयक पर राष्ट्रपति पुतिन ने किए हस्ताक्षर

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version