Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वक्फ बिल पर बैठक बहुत महत्वपूर्ण, बजट सत्र में देनी है रिपोर्ट : जेपीसी अध्यक्ष
    देश

    वक्फ बिल पर बैठक बहुत महत्वपूर्ण, बजट सत्र में देनी है रिपोर्ट : जेपीसी अध्यक्ष

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। केंद्र सरकार के जरिए लाए गए वक्फ बिल पर चर्चा के लिए लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने शनिवार कहा कि यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें हम सभी लोगों से वक्फ बिल पर बातचीत करेंगे और उनकी राय लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बजट सत्र में हमें रिपोर्ट भी देनी है। इसलिए बैठक में मिले सुझावों और शिकायतों को ध्यानपूर्वक हमारी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।

    जेपीसी अध्यक्ष जगदम्बिका पाल पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले की बैठकों में जो शिकायतें और सुझाव हमें मिले हैं, उन सभी को हम अपनी रिपोर्ट में दर्ज करेंगे। इसके साथ जिस जमीन को लेकर यह दावा किया जाता है कि यह वक्फ बोर्ड की है, उन पर अधिकारियों से बातचीत करेंगे और जरूरी कागजात प्राप्त करेंगे।

    साथ ही कहा कि अब तक 200 से अधिक डेलिगेशन से बातचीत हो चुकी है और 32 बैठकें दिल्ली में आयोजित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हमने अब तक काफी डेलिगेशन से बातचीत की है और हम पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

    जेपीसी के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि हम पूरे देश में बैठकें कर रहे हैं। आज पटना में भी बैठक करेंगे और लोगों से सुझाव लेंगे। इन सुझावों के आधार पर हम केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे। वक्फ बिल पर चर्चा बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि, यह देश के धार्मिक और सामाजिक संगठन से जुड़े मामलों को सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम है।

    उल्लेखनीय है कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की टीम पटना पहुंच चुकी है। राज्यसभा और लोकसभा के कई सदस्य, जो इस कमेटी में शामिल हैं, शुक्रवार रात पटना पहुंच गए थे। बैठक में कमेटी सभी लोगों से उनके सुझावों को सुनेगी और इन सुझावों को केंद्र सरकार तक पहुंचाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री आज  मप्र के हितग्राहियों को वितरित करेंगे सम्पत्ति कार्ड 
    Next Article सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी, 81 हजार के पार पहुंचा सोना
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version