Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पूरे देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए : राहुल गांधी
    देश

    पूरे देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए : राहुल गांधी

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 18, 2025Updated:January 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Patna: Congress leader and LoP in the Lok Sabha Rahul Gandhi being garland during the’ Karykrta Sammelan’ at Sadaqat Asharam, in Patna, Saturday Jan 18, 2025 Photo/ Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि बिहार पेपर लीक का सेंटर बन गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बजट में पिछड़े समुदाय के प्रतिनिधित्व पर भी सवाल उठाया।

    एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी पटना के बापू सभागार में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जाति जनगणना कराने बाद विकास उसी के अनुसार होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, इससे पता चलेगा कि किसकी कितनी आबादी है। नौकरशाही, शैक्षणिक संस्थानों और निजी कंपनियों में उनकी कितनी भागीदारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अंबानी और अडानी को सत्ता दे दी गई है।

    राहुल गांधी ने बजट में पिछड़े समुदाय के प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाया और कहा, केंद्र सरकार के 90 वरिष्ठ अधिकारी देश के बजट पर निर्णय लेते हैं। इनमें दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों की भागीदारी 10 प्रतिशत भी नहीं है जबकि भारत की आबादी में इन वर्गों की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत है।

    लोकसभा में विरोधी दल के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस किताब (भारत के संविधान) में कहां लिखा है कि भारत की सारी संपत्ति सिर्फ दो-तीन लोगों के हाथ में चली जानी चाहिए। आज के भारत में विधायकों और सांसदों के पास कोई शक्ति नहीं है। जब मैं पिछड़े समुदाय, दलितों, आदिवासियों से ताल्लुक रखने वाले भाजपा सांसदों से मिलता हूं, तो वे कहते हैं कि हमें पिंजरे में डाल दिया गया है।

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि जैसे गंगा का पानी हर जगह बहता है, वैसे ही संविधान की विचारधारा भी देश के हर व्यक्ति, हर संस्थान तक पहुंचे। भारत के हर संस्थान से डॉ. बीआर अंबेडकर, भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी की विचारधारा को मिटाया जा रहा है।

    इससे पहले राहुल गांधी आज सुबह पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार बजट सत्र में पेश कर सकती है नया आयकर विधेयक
    Next Article विहिप विधि प्रकोष्ठ महानगर संयोजक बने जगदीश चंद्र पांडेय
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version