Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प्रगति यात्रा: मुख्यमंत्री ने अररिया में 304 करोड़ 66 लाख की राशि के 449 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
    राज्य

    प्रगति यात्रा: मुख्यमंत्री ने अररिया में 304 करोड़ 66 लाख की राशि के 449 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। सीमांचल में तीन दिनों से पड़ रहे कुहासे के साथ सर्द शीतलहर का असर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा पर भी पड़ा।कुहासे के कारण आज मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से काफिला के साथ पटना से अररिया पहुंचे।मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आने वाले थे। इसे लेकर रानीगंज के हांसा,अररिया कॉलेज और कुर्साकांटा के डुमरिया में हेलीपैड का निर्माण भी किया गया थालेकिन कुहासे के कारण मुख्यमंत्री पटना से हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से प्रगति यात्रा को लेकर अररिया पहुंचे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित सभी विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री का काफिला रानीगंज के हांसा पंचायत के बलुआ तालाब पहुंचे,जहां चारों किनारे लगे सैकड़ों पेड़ और उनकी सुंदरता को लेकर सीएम ने अधिकारियों को उन्हें सुंदर और विकसित करने के कई निर्देश दिए।सीएम ने अपने सहयोगी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ जल जीवन हरियाली के अंतर्गत बलुआ तालाब का निरीक्षण करने के साथ विभिन्न विभागों के द्वारा जिला में चल रहे विकास कार्यों से संबंधित स्टालों का जायजा लिया।मुख्यमंत्री का काफिला इसके बाद प्लस टू राजकीयकृत रामानुग्रह उच्च विद्यालय पहुंचा,जहां सीएम ने खेल के मैदान,नेचर क्लास रूम,रोबोटिक्स लैब का अवलोकन करने के साथ एचडब्लूसी का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री ने जिले में 304 करोड़ 66 लाख की राशि का 449 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

    सीएम ने जहां 159 करोड़ 15 लाख 4 हजार की लागत राशि से निर्मित 404 योजनाओं का उद्घाटन किया। सीएम ने 127 करोड़ 55 लाख 18 हजार रूपये की लागत राशि के 45 योजनाओं का शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री की ओर से उदघाटन और शिलान्यास के लिए कुल 103 शिलापट्ट लगाया गया था।मुख्यमंत्री रानीगंज के छतियौना पंचायत में सात निश्चय योजना के अंतर्गत नल जल,नाली गली,योजनाओं का निरीक्षण,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच योजना का लाभ प्रदान किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीविका दीदियों के साथ सीधा संवाद भी किया और योजनाओं से बदली जिंदगी और भविष्य को लेकर योजनाओं को लेकर जानकारियां भी दी।जीविका दीदियों से भी संवाद के क्रम में मुख्यमंत्री ने सुझाव लिया।

    सड़क मार्ग से आने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित किया गया।बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बलों और अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में लगाया गया।वहीं सड़क मार्ग से आने के कारण सड़क के दोनों किनारे मुख्यमंत्री के दर्शन के लिए लोगों की भारी हुजूम खड़ा था।जिसे संभालने में सुरक्षाकर्मियों और आधिकारियों के पसीने छूटते रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटुसू मेला में खूब थिरके विधायक राम सूर्या मुंडा
    Next Article तैयारी धरी की धरी रह गई और सुन्दरनाथधाम नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version