Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»तैयारी धरी की धरी रह गई और सुन्दरनाथधाम नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री
    राज्य

    तैयारी धरी की धरी रह गई और सुन्दरनाथधाम नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में आज बुधवार को सड़क मार्ग से अररिया पहुंचे। अररिया के रानीगंज प्रखंड के हांसा और छतियौना पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं, जल जीवन हरियाली के अंतर्गत बलुआ तालाब के निरीक्षण के साथ प्लस टू राजकीय रामानुजन उच्च विद्यालय में खेल के मैदान रोबोटिक्स लब का अवलोकन आदि किया और जिले को नई सौगात भी दी।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्साकांटा के सुंदरनाथ धाम मंदिर भी जाना था जहां पिछले 15 दिनों से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही थी।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर करोड़ों रूपये मंदिर के रंग रोगन, तालाब के जीर्णोद्धार के साथ अन्य कार्य किए गए। सुबह से ही बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर के बाहर सुबह से ही डटे थे। लेकिन अचानक दोपहर बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फेरबदल हुआ और सुंदरनाथ धाम मंदिर का सीएम का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के रद्द होने से ग्रामीणों में मायूसी छा गई। वहीं सुबह से ही सुरक्षा में और तैयारी में लगे प्रशासकीय और पुलिस अधिकारी को जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के रद्द हो जाने की सूचना मिली तो वे वहां से निकल चले। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ-साथ एसएसबी के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।जानकारी मिलने के बाद वे भी अचानक शांत हो गए।

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के रद्द होने पर ग्रामीणों में काफी मायूसी देखी गई। ग्रामीण ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि उनलोगों को अपेक्षा थी कि मुख्यमंत्री के आगमन पर सुंदरनाथधाम मंदिर में सावन और महाशिवरात्रि में लगने वाले मेले को राजकीय मेला का दर्जा मिल सकता है। साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से इन्हें और अधिक विकसित किया जा सकता है। वहीं पप्पू मंडल ने बताया कि उनलोगों को यह आशा थी कि सुंदरनाथधाम मंदिर को धार्मिक सर्किट से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक प्रयास किया जाएगा।लेकिन कार्यक्रम रद्द होने से उन्हें निराशा हाथ लगी।

    सीएम के कार्यक्रम के रद्द होने पर मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों में भी मायूसी देखी गई। कमेटी के सदस्य हेरम कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कमेटी काफी आशान्वित थे,लेकिन मौसम के बदले रुख के कारण निराशा तो हाथ लगी, लेकिन कमिटी मंदिर के विकास को लेकर हताश नहीं हुए है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रगति यात्रा: मुख्यमंत्री ने अररिया में 304 करोड़ 66 लाख की राशि के 449 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
    Next Article माकपा मुख्यमंत्री से करेगी मेडिकल कॉलेज एवं रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग 
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version