Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त, सलाइन विवाद में हाई कोर्ट पहुंचे डॉक्टर
    राज्य

    मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त, सलाइन विवाद में हाई कोर्ट पहुंचे डॉक्टर

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में सलाइन विवाद के चलते जूनियर डॉक्टरों द्वारा की गई आंशिक हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। डॉक्टरों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया, जबकि इसी विवाद को लेकर एक डॉक्टर ने कानूनी सुरक्षा की मांग करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

    मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में हाल ही में एक प्रसूता की मृत्यु और चार अन्य प्रसूताओं के बीमार पड़ने की घटना सामने आई थी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की और 13 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया, जिनमें सात जूनियर डॉक्टर शामिल हैं। निलंबित डॉक्टरों में से एक, पल्लवी चटर्जी, जो सर्जरी विभाग की वरिष्ठ रेजिडेंट हैं, ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने दावा किया कि सलाइन की गुणवत्ता पर कोई जांच किए बिना डॉक्टरों पर दोष मढ़ा जा रहा है।

    पल्लवी ने अपने बयान में कहा कि जहां सलाइन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहां उसकी जांच के बिना डॉक्टरों को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। यह पुलिस द्वारा जानबूझकर किया जा रहा है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को न्यायमूर्ति तीरथंकर घोष की अदालत में होने की संभावना है।

    निलंबन के खिलाफ डॉक्टरों के एक वर्ग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पत्र लिखा था। इसके अलावा, उन्होंने अस्पताल प्रशासन के माध्यम से स्वास्थ्य भवन को पत्र भेजा, जिसमें निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी।

    बुधवार को जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें प्रशासन से सकारात्मक आश्वासन मिला है, जिसके बाद उन्होंने अपना विरोध समाप्त कर दिया। डॉक्टर अब अपनी ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं।

    इस मामले में सीआईडी जांच कर रही है। प्रसूता की मौत और चार अन्य के बीमार होने के पीछे सलाइन का संदिग्ध उपयोग मुख्य कारण बताया जा रहा है। इस मुद्दे ने स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों के बीच तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला तृणमूल में होंगे शामिल 
    Next Article महाकुम्भ से योगी ने दी ‘महासौगात’, यूपी बनेगा एयरोस्पेस का महारथी
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version