Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मणिपुर सरकार से समर्थन वापस लेने का पत्र लिखने पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष पर गिरी गाज 
    देश

    मणिपुर सरकार से समर्थन वापस लेने का पत्र लिखने पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष पर गिरी गाज 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 22, 2025Updated:January 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंफाल/नई दिल्ली। मणिपुर की एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा-नीत राजग सरकार से समर्थन वापसी को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखने पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पर ही गाज गिर गयी। जदयू के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के. बीरेन सिंह के फैसले को गलत करार देते हुए उनको अध्यक्ष पद से हटा दिया। जदयू के केंद्रीय नेतृत्व ने कहा कि मणिपुर सरकार काे समर्थन जारी रहेगा।

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन सिंह ने बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को एक पत्र भेजकर पार्टी के एकमात्र विधायक अब्दुल नासिर के समर्थन वापस लेने की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि राज्य के एकमात्र जदयू विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर अब विपक्ष में बैठेंगे। राज्यपाल भल्ला को भेजे पत्र में बीरेन सिंह ने कहा कि फरवरी-मार्च 2022 में हुए मणिपुर विधानसभा चुनाव में जदयू के छह उम्मीदवार जीते थे, लेकिन कुछ महीने बाद ही पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इन पांचों विधायकों के खिलाफ दल बदल के तहत स्पीकर के समक्ष मुकदमा लंबित है।

    मणिपुर के पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मीडियाकर्मियों से कहा कि समर्थन वापसी की बात भ्रामक और निराधार है। पार्टी ने इसका संज्ञान लिया है और पार्टी की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष बीरेन सिंह को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। मणिपुर में राजग सरकार को हमारा समर्थन जारी रहेगा। समर्थन वापसी पर मणिपुर इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व से कोई संवाद नहीं किया और न ही उन्हें विश्वास में लिया गया। मणिपुर जेडीयू प्रमुख ने खुद ही पत्र लिखा था। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की। हम राजग के साथ हैं।

    इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष शारदा अधिकारीमायुम देवी ने कहा कि सरकार से जदयू समर्थन वापस भी लेती है तो भी राज्य सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में भाजपा के पास 37 सदस्य हैं। इसके अलावा नगा पीपुल्स फ्रंट के पांच और तीन निर्दलीय विधायकों का भी राज्य सरकार को समर्थन प्राप्त है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेलवे क्लेम घोटाले में पटना समेत देश के पांच ठिकानों पर इडी की छापेमारी
    Next Article रांची के मोरहाबादी मैदान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ 
    shivam kumar

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version