Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सांस्कृतिक और धार्मिक विभाजन को बढ़ावा दे रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री : बाबूलाल मरांडी 
    Jharkhand Top News

    सांस्कृतिक और धार्मिक विभाजन को बढ़ावा दे रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री : बाबूलाल मरांडी 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना
    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इरफान अंसारी जैसे लोगों को रिम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी सांप्रदायिक विचारधारा और फैसले सांस्कृतिक और धार्मिक विभाजन को बढ़ावा दे रहे हैं। ताजा मामला सरस्वती पूजा को लेकर उठाए गए सवालों का है।

    पोस्ट में आगे लिखा है कि सरस्वती पूजा कोई साधारण धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, यह हमारी शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति की आत्मा है। यह वह परंपरा है जो पीढ़ियों से हमारे समाज को एक सूत्र में पिरोती आयी है। लेकिन आज इसे रोकने की कोशिशें हो रही हैं। सवाल यह है कि अगर आज सरस्वती पूजा पर आपत्ति की जा रही है, तो क्या कल हमारी संस्कृति और देवी-देवताओं के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए जाएंगे? मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि वे इस बेहद संवेदनशील मामले का खुद से संज्ञान लें।

    हालांकि बाद में रिम्स प्रशासन द्वारा पूजा की परमिशन मिलने की जानकारी मिलने पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, रिम्स प्रशासन ने रिम्स के डाक्टरों, छात्रों एवं वहां के जनभावना का सम्मान करते हुए सरस्वती पूजा का आयोजन नहीं करने देने का अपना आदेश अब वापस ले लिया है। अब वहां पहले से चली आ रही परम्परा का निर्वहन करते हुए विधिवत सरस्वती पूजा का आयोजन होगा। शासन का यह कदम स्वागत योग्य है।

    वहीं दूसरी ओर मरांडी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर, जब पूरा देश संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहा था, तब पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की सबसे बड़ी मूर्ति तोड़े जाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस कायराना हरकत ने न केवल बाबा साहब के सम्मान को ठेस पहुंचाई, बल्कि भारतीय संविधान और दलित समाज का भी अपमान किया है।

    यह घटना सीधे-सीधे आम आदमी पार्टी और इंडी गठबंधन की नीयत और बाबा साहब के प्रति उनकी कथित निष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    हाथ में संविधान लेकर हर जगह घूमने वाले राहुल गांधी और हर मंच पर दलितों के अधिकारों की बात करने वाले इंडिया गठबंधन के नेताओं की चुप्पी इस मामले में शर्मनाक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन
    Next Article अधिवेशन की तैयारी को लेकर राज्य स्वस्थ्य संविदा कर्मी संघ की बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version