Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पश्चिम बंगाल में सर‌‌संघचालक मोहन भागवत के दौरे के कार्यक्रम में बदलाव
    देश

    पश्चिम बंगाल में सर‌‌संघचालक मोहन भागवत के दौरे के कार्यक्रम में बदलाव

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के अगले महीने पश्चिम बंगाल में होने वाले दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उनके कोलकाता आगमन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है और राज्य में उनके प्रवास के दिनों की संख्या भी घटा दी गई है।सूत्रों के अनुसार, मोहन भागवत पहले सात फरवरी को कोलकाता पहुंचने वाले थे, लेकिन अब यह तारीख बदलकर 11 फरवरी कर दी गई है। साथ ही उनका दस दिनों का निर्धारित दौरा अब केवल चार दिनों का रहेगा। नए कार्यक्रम के अनुसार भागवत 11 फरवरी को कोलकाता पहुंचेंगे और उसी दिन पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान जाएंगे। बर्दवान में उनके दौरे का मुख्य फोकस मध्य बंगाल के जिलों में आदिवासी बहुल इलाकों में आरएसएस की गतिविधियों पर होगा।

    सूत्रों के मुताबिक बर्दवान में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद भागवत उसी रात कोलकाता लौट आएंगे। अगले तीन दिनों तक वे राज्य में आरएसएस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। इन बैठकों में पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में संघ की गतिविधियों पर चर्चा होगी। 13 फरवरी को भागवत और पश्चिम बंगाल के नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक निर्धारित है।

    यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भाजपा और पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को “देश का असली स्वतंत्रता दिवस” कहने वाले भागवत के बयान की आलोचना की थी। मुख्यमंत्री ने इस बयान को राष्ट्रविरोधी बताते हुए इसकी निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया, लेकिन यह एक राष्ट्रविरोधी बयान है। मैं इसकी निंदा करती हूं और इस बयान को वापस लेने की मांग करती हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआंबेडकर की प्रतिमा पर हमले  की घटना पर भाजपा हमलावर,  कहा -अरविंद केजरीवाल को मांगनी चाहिए माफी 
    Next Article उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बना
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version