Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रामगढ़ जिले के रेलवे स्टेशन और रेल लाइन को सुदृढ़ करने की उठाई गई मांग
    Top Story

    रामगढ़ जिले के रेलवे स्टेशन और रेल लाइन को सुदृढ़ करने की उठाई गई मांग

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 28, 2025Updated:January 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक में रामगढ़ जिले के रेलवे स्टेशन और रेल लाइन को सुदृढ़ करने की मांग उठाई गई। मंगलवार को डीआरएम कार्यालय में आयोजित बैठक में हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शामिल हुए।

    इस दौरान कहा गया कि पतरातु में टोकीसूद रेलवे लाइन के अंतर्गत (किरीगढ़ा) पहले से रेल लाइन है। गांव की दूसरी छोर से एक और रेलवे लाइन एनटीपीसी के लिए प्रस्तावित है। इससे किरीगढ़ा गांव रेलवे लाइन से चारो ओर से घिर जाएगा। इसलिए जहां पर पूर्व से रेलवे लाइन है,वहां पर्याप्त जमीन भी है।

    ग्रामीणों की सुविधा और रेलवे की जमीन भी अधिग्रहण नहीं करना पड़ेगा। वहीं पर रेलवे लाइन निर्माण कराया जाए। रांची रोड स्टेशन के समीप मरार में पोल संख्या 92/8 से 92/9 के बीच फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए। ग्राम सेवटा,बरकाकाना से गोमो जंक्शन रूट नंबर 32/ बी 1 टी के समीप ओवर ब्रिज बनाया जाए।

    आसनसोल से हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर -22350,22349) का बरही स्टेशन में स्टॉपेज दिया जाए। साथ ही इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाया जाए। गया मुंबई ट्रेन नंबर 22357,22358 सप्ताह में मात्र एक दिन चलता है। इसे सप्ताह में कम से कम दो दिन किया जाए और इसका स्टॉपेज बरही स्टेशन में दिया जाए।

    भोपाल- हावड़ा ट्रेन नंबर – 13025,13026 अहमदाबाद कोलकाता ट्रेन नंबर 19413,19414 का रांची रोड स्टेशन में स्टॉपेज दिया जाए। कोडरमा हजारीबाग बरकाकाना रेलवे लाइन को डबल लाइन किया जाए।

    बरकाकाना जंक्शन में वर्तमान में निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें लगभग 100 से ज्यादा दुकानदारों को हटाया जा रहा है। उन लोगो को इस परिसर में दुकान का निर्माण कर आवंटित किया जाए। हजारीबाग में ट्रेनों की साफ सफाई एवं अन्य कार्य के लिए कोचिंग डिपो का टेंडर हो गया है, इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।

    हजारीबाग से कोलकाता ,दिल्ली और वेल्लोर के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है। यहां से कोलकाता दिल्ली और वेल्लोर के लिए ट्रेन सेवा शुरू किया जाए। बगोदर सरिया विष्णुगढ़, टाटी झरिया, दारू और सदर प्रखंड का आबादी लगभग 5 लाख है। यहां की इतनी बड़ी आबादी के लिए नई रेलवे लाइन का निर्माण आवश्यक है।कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन नंबर 53371,53372,53373,53374 में तीन चार बोगी ही रहता है। इसमें बोगी की संख्या बढ़ाई जाए।

    बैठक में सांसद प्रतिनिधि ने रेलवे साइडिंग में चारकोल मिक्सिंग और प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया। इस पर बेहतर कार्रवाई करने की अपील की। बैठक में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, जीएम रेलवे हाजीपुर जोन छत्रसाल सिंह,डीआरएम धनबाद कमल किशोर सिन्हा,एडीआरएम धनबाद,सीनियर डीसीएम,मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निर्माण सहित रेलवे विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल
    Next Article भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में प्रधान लिपिक ने बरती अनियमितता, डीसी ने की कार्रवाई
    shivam kumar

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version