Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिमाचल में खिली धूप, अगले तीन दिन वर्षा-बर्फबारी का अनुमान, अलर्ट जारी
    देश

    हिमाचल में खिली धूप, अगले तीन दिन वर्षा-बर्फबारी का अनुमान, अलर्ट जारी

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धूप खिली हुई थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इस बदलाव के चलते तीन से पांच फरवरी तक प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश और उच्च पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाएं चलने और आसमानी बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है।

    चार फरवरी को तेज अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
    मौसम विभाग ने चार फरवरी को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज़ अंधड़ चलने और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी दी है। साथ ही बारिश-बर्फबारी के कारण शीतलहर तेज होने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

    बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी। हालांकि छह फरवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है और छह से आठ फरवरी तक प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा।

    लाहौल-स्पीति में कड़ाके की ठंड, कई जगह पारा शून्य से नीचे
    प्रदेश में ठंड का असर लगातार जारी है। बीती रात राज्य की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया, जिससे शीतलहर तेज हो गई। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और किन्नौर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया।

    लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी जिले के ताबो में तापमान -7.8 डिग्री और केलांग में -6 डिग्री दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री रहा।

    शिमला और मनाली में भी ठंड बढ़ी
    प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलाें में शुमार शिमला और मनाली में भी ठंड बढ़ गई है। मनाली में रविवार को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री और शिमला में 4 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है और कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसन विभाग के अनुसार पिछले 24 घण्टों में राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में -0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तीन फरवरी से प्रदेश में मौसम करवट लेगा और पांच फरवरी तक बारिश-बर्फबारी होगी। यह स्थिति ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले व मैदानी इलाकों में सामान्य बारिश ला सकती है। हिमपात और बारिश के कारण तापमान में तेज गिरावट आएगी, जिससे सर्दी और अधिक बढ़ सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल सरकार ने अगले आर्थिक वर्ष से पेय जल को टैक्स फ्री करने का किया ऐलान 
    Next Article गुजरातः  35 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 5 यात्रियों की मौत, 35 घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version