Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सामूहिक दुष्कर्म मामला निकला झूठा, झूठी कहानी रची नाबालिग लड़कियों ने
    Top Story

    सामूहिक दुष्कर्म मामला निकला झूठा, झूठी कहानी रची नाबालिग लड़कियों ने

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 2, 2025Updated:February 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची ने जगन्नाथपुर थाना में दर्ज दो नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला फर्जी निकल गया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि दोनों नाबालिकों के साथ कोई सामूहिक दुष्कर्म की घटना नहीं हुई, बल्कि दोनों नाबालिक लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ रात में रुकी हुई थी और घर में पता नहीं चले इस डर से उन दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की कहानी रची। इस झूठी कहानी की वजह से पुलिस भी परेशान हुई। सीसीटीवी फुटेज में लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ जाते हुए दिख रही है। उन्हें किसी भी दूसरे लड़के द्वारा जबरन ले जाने का मामला सामने नहीं आया है। पुलिस उन दोनों लड़कों से पूछताछ कर रही है जो दोनों नाबालिक के बॉयफ्रेंड है। उन दोनों ने लड़कियों के साथ रात बिताई है इस वजह से पुलिस इस मामले में उन दोनों को जेल भेजने की तैयारी में है क्योंकि लड़कियों के परिजनों ने जगन्नाथपुर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।दोनों लड़कों में एक नाबालिग बताया जा रहा है।

    पुलिस को ये बताई गई थी कहानी
    लड़कियों के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था । आरोप था कि चार-पांच अज्ञात लड़कों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला थाना में लिये गये पीड़िता के बयान के आधार पर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी। वहीं, सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद उसका रांची सिविल कोर्ट में 144 के तहत बयान दर्ज कराया गया।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि 30 जनवरी की रात 10:30 बजे वह हवाई नगर से कैटरिंग का काम कर अकेले पैदल ही बिरसा चौक की ओर जा रही थी। हवाई नगर से बिरसा चौक के बीच चार-पांच अज्ञात लड़कों ने उसे पकड़ लिया और सड़क के दूसरी और पेड़-पौधा व झाड़ी के बीच ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लड़कों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। घटनाक्रम के दौरान किशोरी बेसुध थी, इसलिए उसे पता नहीं चला कि लड़के कब वहां से गये।

    सीसीटीवी में नहीं मिला साक्ष्य, लड़कियों ने खुद किया स्वीकार, नहीं हुआ दुष्कर्म
    जगन्नाथपुर पुलिस ने मामले में तत्काल जांच शुरू की। पीड़िता ने जिस स्थान पर अज्ञात लड़कों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही, वहां सड़क किनारे दुकान लगानेवालों से पुलिस ने पूछताछ की। सीसीटीवी की जांच की गयी। लेकिन, प्राथमिकी में दर्ज तथ्यों की कोई पुष्टि नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस ने पूछताछ की, तब उसने लोअर बाजार थाना क्षेत्र के जिस कैटरिंग वाले के जरिये काम करने की बात कही थी, उससे भी पुलिस ने पूछताछ की गयी। उसने पुलिस को बताया कि उस लड़की को कोई आॅर्डर नहीं दिया गया था। जांच में पीड़िता का एक ब्वॉयफ्रेंड होने की बात भी सामने आयी। उसके बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने डर से ये कहानी रची।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआम बजट से हर आम की बंधी हैं कई उम्मीदें
    Next Article बीएड एमएड और बीपीएड में नामांकन के लिए 20 अप्रैल को होगी परीक्षा
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version