Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा सरकार को चुनने के लिए उत्सुक हैं दिल्ली के वोटरः पीयूष गोयल 
    देश

    भाजपा सरकार को चुनने के लिए उत्सुक हैं दिल्ली के वोटरः पीयूष गोयल 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आठ फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने वाली है। दिल्ली के वोटर भाजपा सरकार को चुनने के लिए उत्सुक हैं।

    पीयूष गोयल ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार द्वारा सर्व समाज को आर्थिक मजबूती और एक समावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब आप-दा से दिल्ली को मुक्त होने के लिए चंद घंटे शेष रह गए हैं। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी मौजूद रहे।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के पिछले 10 वर्षों के झूठे वादों, छलावों एवं भ्रष्टाचार के कृत्यों को उजागर करती एक वीडियो भी जारी की।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली को एक ऐसी सरकार मिलने जा रही है जो विकास से प्रेरित हो, लोककल्याण के कार्य ईमानदारी से करे, लोगों को पक्के मकान बनाकर दे और इसके लिए भाजपा सरकार को चुनने के लिए दिल्ली के वोटर उत्सुक हैं। मिडिल क्लास को तो लगभग टैक्स से मुक्त कर दिया गया है। बजट में अलग-अलग विषयों पर बल दिया गया है और लघु उद्योग को बढ़ावा दिया गया है।

    देश का नया बजट अर्थ व्यवस्था को नई दिशा देता है और सभी को विश्वास दिलाता है कि भारत अब रुकने वाला नहीं है और विश्व पटल पर हमारा वर्चस्व बढ़ेगा।

    गोयल ने कहा कि “आप-दा” वालों ने दिल्ली को विकास से वंचित रखा है चाहे वह आयुष्मान योजना हो या गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के जरीए पक्के मकान देने की बात हो। उन्होंने कहा कि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के दिल्ली में विकास कार्य करवा कर मोदी जी ने दिखाया है कि उनके दिल में दिल्लीवाले बसे हैं। अब प्रचार के आखिरी पलों में दिल्ली के हर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी कार्यकर्ता हीं नहीं, लोग भी जमीन पर उतरना शुरू कर चुके हैं। जिस प्रकार से हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा को लोगों ने आशीर्वाद दिया है अब दिल्लीवाले भी आशीर्वाद देने को तैयार हैं।

    केंद्रीय मंत्री

    गोयल ने कहा कि मदन लाल खुराना और साहिब सिंह वर्मा के दिनों को एक बार फिर से दिल्ली याद करना चाहती है जब विकास की लहर थी, उसमें जीना चाहती है इसलिए भाजपा को एक बार फिर से मौका देने के लिए दिल्ली तैयार है।

    उन्होंने कहा की 5 फरवरी दिल्ली के लोगों के लिए एक स्वर्णिम दिन बनेगा और भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन के रूप में याद रखा जाएगा जब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए दिल्ली के लोग भाजपा को वोट करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभूटान नरेश का लखनऊ में सीएम योगी ने किया स्वागत
    Next Article आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों के साथ धोखा किया: अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version