Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर अनुराग गुप्ता को बनाया गया डीजीपी : बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर अनुराग गुप्ता को बनाया गया डीजीपी : बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर दो अहम मुद्दों को लेकर हमला किया है। पहला मुद्दा राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को लेकर है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर आराेप लगाया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर अनुराग गुप्ता को डीजीपी नियुक्त किया है। कदाचार में लिप्त अनुराग गुप्ता यूपीएससी की अनुशंसित सूची में नहीं थे। इसके बावजूद उन्हें डीजीपी बनाया गया है।

    दूसरा मुद्दा रामगढ़ के गोला में हुए सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस पर हिंसक हमले का है। उन्होंने अराेप लगाते हुए बताया कि मंगलवार को रामगढ़ के गोला में सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस पर एक विशेष समुदाय द्वारा हिंसक हमले में दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीण शांतिपूर्वक मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जित करने जा रहे थे लेकिन समुदाय विशेष के लोगों द्वारा रास्ता रोककर जुलूस में जा रहे बच्चों, महिलाओं पर हमला किया गया। हैरानी की बात है कि घटना के वीडियो में दिख रहे आरोपितों की पहचान स्पष्ट होने के बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कुछ साल पहले सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस से खिंचकर रूपेश पांडेय की हत्या कर दी गई थी। क्या इस बार भी आप और आपका पुलिस प्रशासन ऐसे ही किसी निर्दोष की हत्या का इंतजार कर रहा है? आखिर प्रशासन ने समुदाय विशेष के लोगों को उपद्रव मचाने की इतनी ढील क्यों दे रखी है ?

    मरांडी ने मुख्यमंत्री से तुष्टीकरण की नीति को लेकर सवाल किया और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही प्रशासन ने आरोपितों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो जनता को मजबूरन आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदोहरे हत्याकांड को लेकर आक्रोशितों लोगों ने किया सड़क जाम
    Next Article तेजस्वी ने गिरती कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version