Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ढाका में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान और शेख हसीना के पति के आवास को फूंका गया
    दुनिया

    ढाका में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान और शेख हसीना के पति के आवास को फूंका गया

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश की राजधानी में कल शाम से देररात तक अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और मुल्क के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के आवास (धानमंडी-32) पर जमकर तोड़फोड़ की गई। इतने भर से मन नहीं भरा तो भीड़ ने उनके आवास को फूंक दिया। साथ ही हसीना के पति के घर को भी आग के हवाले कर दिया गया। देश की अंतरिम सरकार इस दौरान तमाशबीन बनी रही। शेख हसीना पिछले साल अगस्त के महीने से भारत में रह रही हैं।

    द डेली स्टार समाचार पत्र की खबर के अनुसार, यह पूरा बवाल शेख हसीना के ऑनलाइन संबोधन के दौरान हुआ। हजारों प्रदर्शनकारी धानमंडी-32 पहुंच गए। आवास पर जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आवास फासीवाद का तीर्थस्थल है। इसे ध्वस्त किया जाए। इस पूरे अभियान को ‘बुलडोजर जुलूस’ नाम दिया गया है।

    शेख हसीना का रात नौ बजे संबोधन शुरू होना था। इससे पहले ही हजारों प्रदर्शनकारियों ने बंगबंधु के आवास पर धावा बोल दिया। आवास पर फावड़े और हथौड़े चलाए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इस दौरान बंगबंधु मुजीब की एक भित्ति भी नष्ट हो गई। कुछ लोगों ने रात करीब साढ़े नौ बजे इमारत में आग लगा दी। आधी रात से कुछ पहले एक क्रेन और एक खुदाई करने वाली मशीन पहुंची। लगभग ढाई घंटे बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। तब तक आवास के कुछ हिस्से जमींदोज हो चुके थे।

    कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, हसीना दिल्ली से बांग्लादेश विरोधी गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। यह घटना इसी का जवाब है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान नारे लगाए। नारों में दिल्ली शब्द का भी उल्लेख किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अवामी लीग को बांग्लादेश में किसी भी चुनाव में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस सारे बवाल के दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही। आधी रात तक कोई भी अग्निशमन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। रात करीब साढ़े नौ बजे सेना के कुछ जवान जरूर मौके पर पहुंचे पर बाद में वह चले गए।

    अंतरिम सरकार के गृह सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी, पुलिस महानिरीक्षक बहारुल आलम, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस आयुक्त एसएम सज्जात अली और अतिरिक्त आयुक्त एसएन नजरूल इस्लाम ने इस बवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बुलडोजर जुलूस का आह्वान “बशेरकेला” फेसबुक समूह, पीपुल्स एक्टिविस्ट्स कोएलिशन (पीएसी) के प्रवक्ता रतुल मोहम्मद, जुलाई रिवोल्यूशनरी अलायंस, स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन के संयोजक हसनत अब्दुल्ला, पेरिस स्थित व्लॉगर पिनाकी भट्टाचार्य आदि ने सोशल मीडिया पर किया था। खबर के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने रात करीब 11:00 बजे शेख हसीना के दिवंगत पति और परमाणु वैज्ञानिक एमए वाजेद मिया के धानमंडी स्थित आवास सुधा सदन में भी आग लगा दी। दमकल विभाग के अधिकारी रकीबुल हसन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभाग को धानमंडी 32 में भी आग लगाने की सूचना मिली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सोना 86 हजार के पार पहुंचा
    Next Article यूक्रेन की सेना ने नेपाल के दो युवकों को नौ महीने बाद छोड़ा
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका में दवाएं होंगी सस्ती, ट्रंप का नागरिकों से वादा

      May 12, 2025

      नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में अनिश्चितकालीन आंदोलन को 40 से अधिक संगठनों का समर्थन

      May 12, 2025

      तिब्बत में भूकंप से हिली धरती, उप्र और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में महसूस किए गए झटके

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version