Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमेरिका से भारतीयों की वापसी को अमानवीय बता विपक्ष ने राज्यसभा में किया हंगामा
    देश

    अमेरिका से भारतीयों की वापसी को अमानवीय बता विपक्ष ने राज्यसभा में किया हंगामा

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिका से भारतीयों की वापसी को लेकर राज्यसभा में आज विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी की। विपक्षी सदस्यों ने यह कहकर सरकार की आलोचना की कि सैन्य विमान में उन भारतीयों को अमानवीय तरीके से भारत लाया गया। हालांकि, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बाद में साफ कर दिया कि 2012 से ही जो एसओपी लागू है, उसी के तहत इन लोगों को भी लाया गया है।

    दोपहर दो बजे इस मुद्दे पर राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने सरकार की ओर से वक्तव्य दिया, जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने एक बार फिर हंगामा किया। इससे पहले आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी विपक्ष ने हंगामा किया था, जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई।

    इस बार सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष के सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर दिया। इस दौरान कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जिस तरीके से हमारे भारतीयों को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर सैन्य विमान से भारत भेजा गया, यह न सिर्फ अमानवीय है बल्कि इससे दुनिया में भारत की छवि भी धूमिल हुई है। उन्होंने पूछा कि अमेरिका में इस तरीके से कुल 7 लाख 25 हजार भारतीय हैं, जिन्हें इसी तरह से वहां से डिपोर्ट करने की योजना अमेरिकी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि कोलंबिया जैसे देश ने सैन्य विमान से अपने लोगों को भेजने पर ऐतराज जताया और खुद का विमान भेजकर अपने लोगों को वापस ले गया लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डिटेंशन सेंटरों में कुल कितने भारतीय रहे हैं, क्या भारत सरकार को इसकी जानकारी है और क्या उन्हें काउंसिल एक्सेस दिया गया है?

    डीएमके सदस्य तिरुचि शिवा ने अमेरिका के इस बर्ताव को अमानवीय बताते हुए कहा कि वहां फंसे इस तरह के भारतीयों को लाने के लिए भारत सरकार की क्या योजना है? आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात की और भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया। कोलंबिया ने भी अपनी गरिमा को बनाए रखकर अपना यात्री विमान भेजकर अपने लोगों को ले गया लेकिन यह सरकार यह भी नहीं कर सकी।

    आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार अमेरिका से अपने रिश्तों का बखान करते हैं लेकिन जिस अमानवीय तरीके से भारतीयों को लाया गया, वह तो अमानवीय है लेकिन यहां उतरने पर हरियाणा के लोगों को कैदी वैन में ले जाया गया। यह उससे भी अधिक निंदनीय है। उन्होंने भारत की धरती पर अमेरिकी सेना का विमान जिस तरह से उतरा, उसको लेकर सरकार की आलोचना की। राजद के प्रो. मनोज कुमार झा ने कहा कि इस मामले में भारत सरकार को कितने समय पहले नोटिस मिला और अभी कितने लोग वहां बचे हैं। क्या उन्हें काउंसिल एक्सेस है। अमेरिका के लिए वे घुसपैठिए हो सकते हैं लेकिन वे हमारे नागरिक हैं।

    सीपीआई(एम) के डॉ. जान ब्रिटास ने कहा कि सैन्य विमान अत्यंत विषम परिस्थितियों में इस्तेमाल किए जाते हैं। क्या इस मामले में भारतीय मिशन अलर्ट पर है। सपा के प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि क्या डिपोर्टेशन से पहले वहां के अधिकारियों से कोई बात हुई? क्या इनकी वहां सम्पत्तियां हैं, जो उन्हें वहां से भारत लाने की इजाजत दी जाएगी। इनके अलावा एआईडीएमके सदस्य डॉ. तम्बी दुरै ने तमिलनाडु से भी लोगों के वहां फंसे होने पर चिंता जताई। सीपीआई के संदोष कुमार पी और एनसीपी (एससीपी) की सदस्य फौजिया खान ने इस चर्चा में भाग लिया और भारत की धरती पर अमेरिकी सैन्य विमान से लोगों को अमानवीय तरीके से लाए जाने की बात कहते हुए इसकी आलोचना की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीलंका सुप्रीम कोर्ट पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे की याचिका पर 19 मार्च को करेगा विचार
    Next Article बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में पश्चिम बंगाल को मिले 4.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव  
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version