Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश में एक साथ चुनाव होने से दिखेगा बदलाव, होगा विकास : रामनाथ कोविंद
    देश

    देश में एक साथ चुनाव होने से दिखेगा बदलाव, होगा विकास : रामनाथ कोविंद

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 7, 2025Updated:February 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी कर्मभूमि कानपुर के दौरे पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम में वन नेशन वन इलेक्शन पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार का समय तो पांच साल का होता है लेकिन जनता के लिए असली काम करने का समय साढ़े तीन साल ही निकाल पाती है। यह जनता के हित में न्यायोचित नहीं है। बार—बार चुनाव होने से शिक्षा तो प्रभावित होती ही है, प्रशासनिक अमला भी जनता के हितों को सही तरीके से ख्याल नहीं रख पाता। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में एक साथ चुनाव की पहल की और हाई लेवल कमेटी ने भी सहमति दे दी है। देश में एक साथ चुनाव होने से काफी बदलाव देश में देखने को मिलेंगे और विकास की गति भी तेजी से बढ़ेगी।

    पूर्व राष्ट्रपति स्वरूप नगर स्थित आरके देवी मेमोरियल ट्रस्ट आई हॉस्पिटल के नये भवन का उद्घाटन करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश में मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। इसलिए सरकारी और प्राइवेट स्वास्थ्य सेवाओं के बीच पीपीटी मॉडल को बढ़ावा देने की जरूरत है।

    पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि 1967 तक लोकसभा विधानसभा के चुनाव साथ-साथ हुआ करते थे। कांग्रेस ने अपने हित के लिए राष्ट्रपति शासन लागू किया। इसके बाद 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से इस पर चर्चा की और एक हाई लेवल कमेटी बनाई गई। उस कमेटी ने भी सहमति जताई कि एक देश एक चुनाव होने से काफी बदलाव देश में देखने को मिलेंगे और विकास गति में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी। यही नहीं चुनाव आयोग और नीति आयोग ने भी अपनी—अपनी रिपोर्ट सौंपी है। सभी ने एक देश एक चुनाव का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि अलग—अलग चुनाव होने से देश को आर्थिक नुकसान तो होता ही है, साथ ही पूरी सरकारी मशीनरी का भी नुकसान होता है। इससे जनता के हितों में सरकारी मशीनरी समय से निर्णय नहीं ले पाती जो विकास में बाधा बनती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति को रिपोर्ट सौंप दी गई है और देश में एक साथ चुनाव कब होंगे, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleढाका में अनियंत्रित भीड़ ने शेख हसीना की पार्टी के नेता के घर में लगाई आग 
    Next Article श्रीराम मंदिर के लिए पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version