Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अब दिल्ली भी मजबूती से विकसित भारत के साथ करेगी कदमताल : नायब सिंह सैनी
    देश

    अब दिल्ली भी मजबूती से विकसित भारत के साथ करेगी कदमताल : नायब सिंह सैनी

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि दिल्ली के लोगों ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है। अब दिल्ली भी मजबूती से विकसित भारत के साथ कदमताल करेगी।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। सैनी ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां दिल्ली में लागू होंगी, लोगों को आयुष्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता ने झूठ बोलकर लोगों को बहकाने वाले नेता से छुटकारा पाया है। केजरीवाल ने यमुना नदी को वर्ष 2025 तक स्वच्छ करने के बार-बार सपने दिखाएं और जब वे इसे पूरा नहीं कर पाएं तो हरियाणा पर नदी में जहर मिलाने तक के झूठे आरोप लगाने लगे। दिल्ली की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर उनके झूठे वायदों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब पंजाब की जनता भी आप-दा पार्टी को इसी तरह सत्ता से बाहर करेगी।

    सैनी ने कहा कि दिल्ली अब विकसित भारत के साथ अपने कदमताल करेगी। यमुना रिवर फ्रंट को इतना सुंदर बनाया जाएगा कि लोग कर्तव्य पथ व इंडिया गेट की बजाय वहां घूमना पसंद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यमुना को स्वच्छ करने व सौंदर्यीकरण करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को खत्म करने के लिए कई योजनाओं पर तीव्र गति से काम होगा। इसके लिए मेट्रो सेवाओं में बढ़ोतरी होगी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने सहित कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जब मैं चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली आया था तो उस समय मैंने एक दुकान पर रुक कर लोगों के साथ जलेबियां खाई थीं। इस दौरान मैंने लोगों से कहा था कि हरियाणा व महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी और खूब जलेबियां बटेंगी।

    सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को दिल खोलकर अपना जनादेश दिया है। इसलिए आज मैं खुद अलग-अलग तरीके की जलेबियां दिल्ली की जनता को खिलाने आया हूं। उन्होंने कहा कि आज यहां गोहाना की मशहूर जलेबियां भी हैं और छोटी जलेबी व इमरती भी हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की झूठ को जहां सत्ता से बाहर करने का काम किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी तीसरी बार जीरो पर आउट हुई है। यह कांग्रेस की हैट्रिक है। इंडी गठबंधन का भी अब कोई भविष्य नहीं है और दिल्ली चुनाव के साथ ही उनकी दुकान भी बंद हो गई है। सैनी ने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर हमेशा गंभीर रहती है, चुनाव चाहे छोटा हो या बड़ा। प्रत्येक कार्यकर्ता उसे गंभीरता से लड़ता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता जी-जान से लगे हुए है और इन चुनावों में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।

    पत्रकार वार्ता के दौरान इस हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
    Next Article कुमार विश्वास ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना
    shivam kumar

      Related Posts

      देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना

      May 2, 2026

      महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन

      May 1, 2026

      साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
      • रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला
      • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version