Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कुलतली में खौफ फैलाने वाला बाघ पिंजरे में कैद, बकरी के चारे से पकड़ा गया
    राज्य

    कुलतली में खौफ फैलाने वाला बाघ पिंजरे में कैद, बकरी के चारे से पकड़ा गया

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के कुलतली में दहशत फैलाने वाला रॉयल बंगाल टाइगर आखिरकार पकड़ लिया गया। मंगलवार तड़के 3:30 बजे वन विभाग की टीम ने उसे पिंजरे में कैद कर लिया। सोमवार को इस बाघ ने एक वनकर्मी पर हमला कर उसके गर्दन पर काट लिया था और जंगल में भाग गया था।

    बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कुलतली के एक सब्जी खेत में दो पिंजरे लगाए थे और उसमें बकरी को चारा के रूप में रखा गया था। तड़के 3:32 बजे बाघ उस चारे के झांसे में आकर पिंजरे में फंस गया। वन विभाग के अनुसार, सबसे पहले बाघ की स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी और फिर उसे जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला तो मंगलवार को ही बाघ को किसी घने जंगल में छोड़ा जा सकता है।

    रविवार शाम से ही कुलतली के मैपिथ-बैकुंठपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में बाघ के देखे जाने की खबरें फैलने लगी थीं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इलाके में एक बाघ को घूमते देखा था। एक युवक ने दावा किया कि उसने श्मशान घाट के पास बाघ को टहलते हुए देखा। यह खबर फैलते ही गांव वाले लाठी-डंडे लेकर जंगल की ओर बढ़े। वहां उन्होंने बाघ के ताजे पैरों के निशान भी देखे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई।

    रविवार रात को ही वन विभाग ने गांव की ओर जाने वाले रास्ते को नायलॉन की जाल से घेर दिया ताकि बाघ आबादी में प्रवेश न कर सके। सोमवार सुबह यह स्पष्ट हुआ कि बाघ जाल के आसपास ही कहीं मौजूद था। वनकर्मी जब उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। वनकर्मी गणेश श्यामल पर बाघ ने झपट्टा मारा और उसकी गर्दन को अपने जबड़े में दबा लिया। हालांकि, बाकी वनकर्मियों की तत्परता से गणेश को बचा लिया गया और बाघ जंगल में भाग गया। घायल वनकर्मी को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बाघ को पकड़ने की खबर मिलते ही मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोग खेत में इकट्ठा हो गए, जहां उसे कैद किया गया था। वन विभाग की डीएफओ निशा गोस्वामी ने बताया कि बाघ को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया गया है। अब उसकी प्रारंभिक जांच की जाएगी और डॉक्टरों की सलाह के बाद उसे जंगल में छोड़ने का फैसला लिया जाएगा। हालांकि, उसे कहां छोड़ा जाएगा, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

    वन अधिकारियों के अनुसार, पकड़ा गया बाघ एक पूर्ण वयस्क नर है और उसकी उम्र लगभग 10 साल बताई जा रही है। पिंजरे में रखे गए चारे के तौर पर रखी गई बकरी को बाघ ने आंशिक रूप से खाया था।

    बाघ जंगल से बाहर क्यों आया, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। डीएफओ के अनुसार, इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे बाघ की उम्र ज्यादा होने पर वह जंगल से बाहर निकल सकता है या फिर जंगल में अन्य बाघों के बीच संघर्ष होने की स्थिति में भी ऐसा हो सकता है। जंगल में बाघों की संख्या बढ़ने पर भी कुछ बाघ बाहर निकलने लगते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सोमवार की घटना के बाद वनकर्मियों का मनोबल प्रभावित हुआ था, लेकिन टीम ने मिलकर बाघ को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
    Next Article बहुमंजिली इमारत में लगी आग, दो की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र के खिलाफ, नीट खत्म करने के लिए शिक्षा को राज्य सूची में लाया जाए : विजय

      July 22, 2026

      मप्र के पन्ना में ‘चिता आंदोलन’ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 आंदोलनकारी हिरासत में

      July 19, 2026

      अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी अग्निकांड: अवैध रूप से चल रही यूनिट में आग, 8 की मौत और 15 घायल

      July 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीट पेपर लीक को लेकर राज्यसभा में हंगामा, सरकार बोली- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार
      • राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र के खिलाफ, नीट खत्म करने के लिए शिक्षा को राज्य सूची में लाया जाए : विजय
      • उद्धव ठाकरे से मिले अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
      • पलामू में आकाशीय बिजली का कहर: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से झुलसी
      • रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version