Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 11, 2025Updated:February 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ सपाट स्तर पर हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.49 प्रतिशत और निफ्टी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अडाणी पोर्ट्स, इंफोसिस और ट्रेंट लिमिटेड के शेयर 4.31 प्रतिशत से लेकर 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आयशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, कोल इंडिया और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 5.56 प्रतिशत से लेकर 1.75 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,458 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 303 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,155 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान में और 33 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 73.18 अंक की तेजी के साथ 77,384.98 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक लुढ़क कर 76,931.77 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 375.25 अंक लुढ़क कर 76,936.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 1.95 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 23,383.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा बिकवाली तेज कर देने के कारण ये सूचकांक लाल निशान में गिरता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 115.85 अंक की कमजोरी के साथ 23,265.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 548.39 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,311.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 178.35 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,381.60 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    Next Article रामपुरहाट में 16 हजार किलोग्राम विस्फोटक जब्त, नापाक साजिश की आशंका
    shivam kumar

      Related Posts

      चांदी के भाव में नहीं आ रही कमी, चेन्नई में सबसे अधिक कीमत

      December 26, 2025

      सर्राफा बाजार में तेजी जारी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक

      December 26, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      • झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर
      • जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version