Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लंबा इंतजार खत्म​, एलसीए तेजस के मार्क-1ए ने बेंगलुरु के आसमान में उड़ान भरी
    देश

    लंबा इंतजार खत्म​, एलसीए तेजस के मार्क-1ए ने बेंगलुरु के आसमान में उड़ान भरी

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – चार विमानों ने योद्धा नामक ‘फिंगर फोर’ फॉर्मेशन में अद्भुत हवाई प्रदर्शन किया
    बेंगलुरु। एशिया की सबसे बड़ी हथियारों की प्रदर्शनी ‘एयरो इंडिया’ का पहला दिन ही भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी वाला रहा। लंबे इंतजार को खत्म करते हुए सोमवार शाम को स्वदेशी लाइट काम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस के मार्क-1ए ने बेंगलुरु के आसमान में उड़ान भरी। चार विमानों ने योद्धा नामक ‘फिंगर फोर’ फॉर्मेशन में उड़ान भरकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मार्क-1ए के दूसरे प्रोटोटाइप ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने अद्भुत हवाई प्रदर्शन किया।

    दरअसल, एलसीए तेजस एमके-1ए पर सॉफ्टवेयर का परीक्षण काफी समय पहले ही पूरा हो गया था। अंतिम परीक्षण के बाद अक्टूबर के अंत तक भारतीय वायु सेना को पहला तेजस एमके-1ए मिलने का भी रास्ता साफ हो गया था, लेकिन इसमें लगने वाले इंजन की अमेरिका से आपूर्ति में देरी की वजह से इंतजार लंबा हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में अपनी वाशिंगटन यात्रा के दौरान तेजस एमके-1ए में लगने वाले जनरल इलेक्ट्रिक एफ-404 इंजन की आपूर्ति में देरी का मुद्दा उठाया था। सहमति बनने के बाद इंजन निर्माता कंपनी ने कार्यक्रम संशोधित किया है।

    भारतीय वायु सेना के साथ फरवरी, 2021 में अनुबंध होने के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को इसी साल मार्च से नए विमान की आपूर्ति होनी थी। इस बीच वायु सेना ने सॉफ्टवेयर में बदलाव की मांग कर दी, जिसके चलते विमान की डिलीवरी में कम से कम चार महीने की देरी हुई है। पहला तेजस विमान बी श्रेणी के इंजन के साथ दिया जाएगा। यह इंजन तेजस विमानों के लिए अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) के साथ सौदे के पहले हिस्से के रूप में भारत को मिला था।

    वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव का काम पूरा हो चुका है और पहला विमान अक्टूबर अंत तक डिलीवर हो जाएगा। एचएएल के मुताबिक तेजस एमके-1ए में डिजिटल रडार चेतावनी रिसीवर, एक बाहरी ईसीएम पॉड, एक आत्म-सुरक्षा जैमर, एईएसए रडार, रखरखाव में आसानी और एवियोनिक्स, वायुगतिकी, रडार में सुधार किया गया है। इसमें उन्नत शॉर्ट रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (एएसआरएएएम) और एस्ट्रा एमके-1 एयर टू एयर मिसाइल लगाईं जाएंगी।

    रक्षा मंत्री ने एयरो इंडिया के उद्घाटन से एक दिन पहले रविवार शाम को बेंगलुरु में एचएएल की अत्याधुनिक एलसीए तेजस मार्क-1ए की उत्पादन सुविधा का दौरा करके प्रगति का जायजा लिया था। एयरो इंडिया का उद्घाटन करने के बाद उनके सामने मार्क-1ए ने बेंगलुरु के आसमान में उड़ान भरकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। चार विमानों ने योद्धा फॉर्मेशन नामक ‘फिंगर फोर’ फॉर्मेशन में उड़ान भरकर एयरो इंडिया में लोगों को चौंका दिया। अत्याधुनिक सेंसर, एस्ट्रा बीवीआर और सटीक हथियारों के साथ भारतीय वायुसेना का अगली पीढ़ी का लड़ाकू विमान कार्रवाई के लिए तैयार है।

    एचएएल के मुताबिक यह लड़ाकू विमान एलसीए मार्क-1 का उन्नत संस्करण है, जिसमें कई उन्नत विशेषताएं हैं। एलसीए बहु-भूमिका वाला विमान है, जो आसानी से आक्रामक हवाई सहायता, नजदीकी युद्ध और जमीनी हमले की भूमिका निभाने में सक्षम है। तेजस मार्क-1ए आने वाले दशकों तक भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम करेगा। तेजस एमके-1ए के 20 विमान प्रति वर्ष वायुसेना को मिलेंगे और 2027 तक पूरे 83 विमान वायु सेना को मिल जाएंगे। इनमें 73 लड़ाकू विमान और 10 ट्रेनर विमान होंगे। एलसीए तेजस एमके-1ए संस्करण में फिलहाल स्वदेशी सामग्री 50 फीसदी है जिसे 60 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएकीकृत स्वास्थ्य और यूनानी चिकित्सा पर आज से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान भवन में, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन
    Next Article भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्य स्मरण किया
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री पेपर लीक की जिम्मेदारी लें : प्रियंका गांधी

      July 23, 2026

      नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, दोपहर 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित

      July 23, 2026

      नीट पेपर लीक को लेकर राज्यसभा में हंगामा, सरकार बोली- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

      July 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री पेपर लीक की जिम्मेदारी लें : प्रियंका गांधी
      • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के ठिकाने पर सीआईडी का छापा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच जारी
      • झारखंड में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
      • कदमा में महिला से 16 ग्राम सोने की चेन की लूट, विरोध में गिरकर हुई गंभीर घायल
      • सड़कों पर आवारा पशुओं का डेरा, हादसों को दे रहे न्योता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version