Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका में दो  विमान टकराए, एक की मौत, चार घायल
    दुनिया

    अमेरिका में दो  विमान टकराए, एक की मौत, चार घायल

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका में सोमवार को दो निजी विमानों की टक्कर में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। स्कॉट्सडेल हवाई अड्डे के प्रवक्ता केली कुएस्टर ने कहा कि ऑस्टिन से आने वाला एक लियरजेट 35ए रन-वे में पहले से खड़े एक जेट से टकरा गया। ऐसा प्रतीत होता है कि लियरजेट का बायां मुख्य गियर लैंडिंग के समय विफल हो गया। स्कॉट्सडेल हवाई अड्डा फीनिक्स से लगभग 22 मील उत्तर पूर्व में स्थित है।

    यूएसए टुडे के अनुसार, सोमवार दोपहर को स्कॉट्सडेल अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता कैप्टन डेव फोलियो ने हादसे में एक व्यक्ति के मरने और चार अन्य के घायल होने की पुष्टि की। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बयान में पुष्टि की है कि एयरजेट 35ए लैंडिंग के बाद रन-वे पर फिसल गया और दोपहर 2:45 बजे के आसपास एरिजोना के स्कॉट्सडेल म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर खड़े गल्फस्ट्रीम 200 बिजनेस जेट से टकरा गया। लियरजेट पर चार और गल्फस्ट्रीम पर एक व्यक्ति सवार था।

    इस लियरजेट के मालिक प्रमुख गायक विंस नील हैं। गनीमत यह रही कि विंस उसमें सवार नहीं थे। नील के विमान में दो पायलट और दो यात्री सवार थे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले वाशिंगटन डीसी में एक यात्री जेट और अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की हवा में टक्कर में 67 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलाडेल्फिया में एक मेडिकल जेट दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। इससे पहले अलास्का में एक विमान दुर्घटना में 10 लोग मारे गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीएसटी के तहत औसत कर 15.8 फीसदी से घटकर 11.3 फीसदी हुआ: वित्त मंत्री 
    Next Article आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट

      May 14, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश

      May 14, 2025

      जेलेंस्की का ट्रंप से तुर्किये शांति वार्ता में मौजूद रहने का आग्रह

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version