Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन को भारत ने किया खारिज 
    देश

    पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन को भारत ने किया खारिज 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – दोनों ओर से भारी-कैलिबर हथियारों से गोलीबारी का कोई आदान-प्रदान नहीं हुआ
    नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पाकिस्तान सीमा पर किसी भी तरह के संघर्ष विराम उल्लंघन से इनकार किया है। बॉर्डर पर दोनों ओर से भारी-कैलिबर हथियारों से गोलीबारी का कोई आदान-प्रदान नहीं हुआ है। नियंत्रण रेखा पर छोटी-मोटी घटनाएं अभूतपूर्व नहीं हैं। उचित स्तर पर पाकिस्तानी सेना के समक्ष चिंता व्यक्त की गई है।

    सेना का यह बयान उस समय आया है, जब बुधवार शाम को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने की जानकारी मिली। ख़बरों में बताया गया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

    सेना ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम बरकरार है और भारत और पाकिस्तान सेनाओं के बीच सहमति के अनुसार इसका पालन किया जा रहा है। नियंत्रण रेखा पर क्रॉस-लाइन फायरिंग की कुछ छिटपुट घटनाओं और नियंत्रण रेखा पर एक संदिग्ध आईईडी विस्फोट के कारण तनाव को स्थापित तंत्र के माध्यम से निपटाया जा रहा है। भारी-कैलिबर हथियारों से गोलीबारी का कोई आदान-प्रदान नहीं हुआ है। नियंत्रण रेखा पर छोटी-मोटी घटनाएं अभूतपूर्व नहीं हैं। उचित स्तर पर पाकिस्तानी सेना के समक्ष चिंता व्यक्त की गई है।

    दरअसल, जम्मू जिले की नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को अखनूर सेक्टर में दोपहर करीब 3.50 बजे भट्टल क्षेत्र में एक चौकी के पास एक संदिग्ध आईईडी विस्फोट हुआ था। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक पोस्ट में कहा कि अखनूर सेक्टर के लालेली में बाड़ के पास गश्त के दौरान संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए। बलिदान हुए जवानों में एक जम्मू संभाग के सांबा जिले के कमिला गांव निवासी नायक मुकेश और दूसरे झारखंड निवासी कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी थे, जिनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांवों को भेज दिया गया है।

    अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। पिछले कुछ दिनों से पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों की ओर से घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं, जिसे सुरक्षाबल लगातार नाकाम बना रहे हैं। इसलिए सेना ने आज कहा कि सीमा पर स्थिति स्थिर बनी हुई है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भारतीय सेना उच्च सतर्कता और नियंत्रण रेखा पर अपना दबदबा बनाए हुए है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन फजीर्वाड़ा मामले में इम्तियाज अहमद को राहत नहीं
    Next Article सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए जम्मू में बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version