Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»के. राजू बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी
    Top Story

    के. राजू बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभागों के राष्ट्रीय समन्वयक के. राजू (कोप्पुला राजू) को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की है।

    के. राजू प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर का स्थान लेंगे। गुलाम अहमद मीर लोकसभा चुनाव के ठीक पहले 23 दिसंबर 2023 को झारखंड के प्रदेश प्रभारी बनाए गए थे। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 लड़ा था। लोकसभा में कांग्रेस को दो सीटों पर और विधानसभा में 16 सीटों पर जीत मिली थी।

    नए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू आंध्र प्रदेश के नेल्लौर के रहने वाले हैं। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर रहे हैं। संगठन के कार्यों के सिलसिले में वे कई बार झारखंड का दौरा कर चुके हैं। राजू को राहुल गांधी का बहुत करीबी सहयोगी माना जाता है। के. राजू अगस्त 2013 में सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें पार्टी की अनुसूचित जाति इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। आंध्र प्रदेश के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी रहे के. राजू ने 2013 में अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हुए थे।

    सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा और खाद्य सुरक्षा बिल का ड्राफ्ट तैयार करने में भी के. राजू की अहम भूमिका रही है। के. राजू का पूरा नाम कोप्पुला राजू है। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने शपथ पत्र में घोषित किया था कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

    कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
    प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने नए प्रदेश प्रभारी के राजू को बधाई दी है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अभिलाष साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे, किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता छोटू, राकेश कुमार सिन्हा, सोनाल शांति आदि ने बधाई देते हुए कहा है कि के राजू का झारखंड से गहरा और पुराना नाता रहा है। उनके संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से पार्टी को अपार लाभ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में झारखंड कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में कोयला चोरी आरोपों की सीबीआइ जांच के खिलाफ दायर याचिका पर SC में 21 को सुनवाई
    Next Article वृंदावन चंवर में एक साथ तीन महिलाओं का शव बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

      May 9, 2025

      बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

      May 9, 2025

      कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version