Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बंगाल विधानसभा में हंगामा, शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के चार विधायक पूरे सत्र के लिए निलंबित
    देश

    बंगाल विधानसभा में हंगामा, शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के चार विधायक पूरे सत्र के लिए निलंबित

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विपक्षी विधायकों ने लगाया सरकार पर सरस्वती पूजा रोकने का आरोप
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने शिक्षा संस्थानों में सरस्वती पूजा रोकने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से बयान देने की मांग की। विरोध के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के सामने कागज फेंकने का आरोप लगने पर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के चार विधायकों को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। इससे साफ है कि निलंबित विधायक पूरे सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे।

    सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने राज्य के कई शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजा पर रोक लगाए जाने का मुद्दा उठाया। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस पर बयान देने की मांग की। विधानसभा में भाजपा की महिला विधायकों ने अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव रखा। विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने प्रस्ताव पढ़ने की अनुमति दी, लेकिन इस पर चर्चा से इनकार कर दिया।

    इस फैसले से नाराज होकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने वेल में आकर विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा विधायक कागज फाड़कर हवा में उड़ाने लगे और कथित रूप से विधानसभा अध्यक्ष की ओर कागज फेंक दिए। इसे सदन की गरिमा का उल्लंघन माना गया।

    इस घटना के बाद सरकार के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने भाजपा विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधानसभा में विपक्षी विधायकों की अनुपस्थिति में प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया। इसके बाद अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, अग्निमित्रा पॉल, विश्वनाथ कारक और बंकिम घोष को 30 दिनों के लिए निलंबित करने की घोषणा की। इसका मतलब है कि ये विधायक वर्तमान सत्र की अवधि तक विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। भाजपा विधायकों ने इस फैसले का विरोध किया और विधानसभा के लॉबी में बैठकर प्रदर्शन किया। पार्टी का आरोप है कि तृणमूल सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर हिट, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म 
    Next Article सैम पित्रोदा के चीन के समर्थन में दिए गए बयान पर भाजपा का पलटवार 
    shivam kumar

      Related Posts

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

      August 2, 2025

      बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version