Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जेपीएससी अध्यक्ष का पद 6 माह से खाली, अंबा प्रसाद ने सीएम से मिलकर सौंपा पत्र
    Jharkhand Top News

    जेपीएससी अध्यक्ष का पद 6 माह से खाली, अंबा प्रसाद ने सीएम से मिलकर सौंपा पत्र

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 19, 2025Updated:February 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जेपीएससी अध्यक्ष का पद छह माह से खाली है। 22 अगस्त 2024 को डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा के रिटायर होने के बाद अब तक जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। इसको लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और वार्ता कर एक पत्र सौंपा। पत्र के जरिये अंबा प्रसाद ने जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ-साथ जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की भी मांग की है। इसकी जानकारी अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

    प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी से लाखों युवाओं के भविष्य अनिश्चितता में
    कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने अपने पोस्ट में लिखा कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष पद की नियुक्ति और JPSC व JSSC की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर वार्ता कर पत्र सौंपा। कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही देरी से लाखों युवाओं के भविष्य पर अनिश्चितता बनी हुई है।

    मुख्यमंत्री जी इसे गंभीरता से लेंगे, मुझे पूरा विश्वास है
    सरकार ने पहले ही यह प्रस्ताव पास किया है कि एक महीने के भीतर JSSC और JPSC की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया जायेगा। हमें पूरा विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, जिससे राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को उनका हक मिल सके।

    छह माह से खाली है जेपीएससी अध्यक्ष का पद
    बता दें कि 22 अगस्त 2024 को जेपीएससी अध्यक्ष डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा अपने पद से रिटायर हो गयीं। नीलिमा केरकेट्टा को 2022 में जेपीएससी की कमान सौंपी गई थी। लेकिन नीलिमा के रिटायर होने के बाद से यानी छह माह से जेपीएससी के अध्यक्ष का पद खाली है। जेपीएससी का अध्यक्ष नहीं होने से 11वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर बहाली नहीं हो सकी है। अध्यक्ष नहीं होने से रिजल्ट जारी करने में देरी हो रही है। वहीं अभ्यर्थी इंटरव्यू की तारीख के इंतजार में बैठा हैं।

    https://x।com/AmbaPrasadINC/status/1891830741132308939/photo/1

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियों और बाइक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
    Next Article ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला, जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

      November 11, 2026

      रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये

      November 11, 2026

      ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं

      November 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
      • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
      • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
      • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version