Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बायोपिक में सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे राजकुमार राव
    मनोरंजन

    बायोपिक में सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे राजकुमार राव

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले खबरें थीं कि आयुष्मान खुराना इस फिल्म में लीड रोल निभा सकते हैं, लेकिन अब खुद गांगुली ने खुलासा किया है कि उनकी भूमिका में राजकुमार राव नजर आएंगे। अभिनेता राजकुमार राव अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह ‘दादा’ के किरदार को बड़े पर्दे पर कितनी खूबसूरती से जीवंत करते हैं।

    सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर अब स्थिति और स्पष्ट हो गई है। खुद गांगुली ने बताया, “मैंने जो सुना है, उसके अनुसार राजकुमार राव बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे, लेकिन तारीखों का मुद्दा है, इसलिए इस फिल्म को पर्दे पर आने में एक साल से अधिक समय लग सकता है।”

    हालांकि, फिल्म के देरी से आने की खबर से फैंस को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन राजकुमार राव की मौजूदगी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है। अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर राजकुमार राव के हाथों में यह किरदार पूरी तरह फिट बैठता है, और दर्शकों को उम्मीद है कि वह गांगुली की जिंदगी के हर पहलू को पर्दे पर जीवंत करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए सबसे पहले रणबीर कपूर से बातचीत की गई थी। जब उनके साथ बात नहीं बनी, तो निर्माता आयुष्मान खुराना के पास गए। कहा जा रहा था कि आयुष्मान ने फिल्म साइन भी कर ली थी, लेकिन किसी कारणवश वह इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए। हालांकि, अब खुद सौरव गांगुली ने राजकुमार राव के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह प्रतिभाशाली अभिनेता भारतीय क्रिकेट के ‘दादा’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

    सौरव गांगुली की बहुप्रतीक्षित बायोपिक का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग मिलकर कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान विक्रमादित्य मोटवानी संभालेंगे, जो ‘उड़ान’, ‘लुटेरा’, ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ और ‘जुबली’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। गांगुली ने 2021 में अपनी बायोपिक का ऐलान किया था। फिल्म में उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत से लेकर भारतीय टीम के कप्तान बनने और फिर ‘बीसीसीआई’ अध्यक्ष बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
    Next Article कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
    shivam kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version