Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»श्रीलंकाई कोर्ट में अंडरवर्ल्ड सरगना की हत्या पर संसद में हंगामा
    दुनिया

    श्रीलंकाई कोर्ट में अंडरवर्ल्ड सरगना की हत्या पर संसद में हंगामा

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। अंडरवर्ल्ड सरगना गनेमुल्ला संजीवा उर्फ संजीव कुमार समररत्ने की कोर्ट रूम में हुई हत्या पर विपक्ष ने संसद में हंगामा किया। विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा कि देश का सुरक्षा तंत्र इतना कमजोर कैसे हो गया कि कोई किसी को अदालत में घुसकर गोलियों से भून दे। अंडरवर्ल्ड सरगना संजीवा की बुधवार सुबह हल्फ्सडॉर्प कोर्ट कॉम्प्लेक्स के कोर्ट नंबर पांच में जज के सामने की गई हत्या से सारे देश में सुरक्षा के मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है।

    डेली मिरर समाचार पत्र के अनुसार, संजीवा हत्याकांड पर विपक्ष ने गुरुवार को संसद में जमकर हंगामा किया। सरकार कल दोपहर इस मामले में अपने दो वरिष्ठ मंत्रियों के विरोधाभासी बयानों से स्तब्ध रह गई। विपक्ष के हंगामा करने के बाद सार्वजनिक सुरक्षामंत्री आनंद विजेपाला ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह अलग तरह की घटना है। ऐसी घटनाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसके लिए केवल गैंगस्टर जिम्मेदार हैं।

    कैबिनेट प्रवक्ता और मीडियामंत्री नलिंदा जयतिसा ने एक ब्रीफिंग में कहा कि सरकार ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लिया है। शूटर को सात घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य सभी संदिग्धों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डेली मिरर के अनुसार, हालांकि, दोनों मंत्री इस सवाल पर चुप रहे कि हत्यारा कोलंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट में कैसे दाखिल हुआ और गोलीबारी कर कैसे भाग गया।

    कानून मंत्री हर्षना नानायक्कारा ने कहा कि विशेष आरोपितों को अदालतों में पेश करने से पहले वहां सशस्त्र गार्ड तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में साफ हुआ है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपित ने अंडरवर्ल्ड शख्स मनुदिनु पथमासिरी परेरा उर्फ ​​केहेलबद्दरा पद्मे के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। परेरा इस समय दुबई में है। इस हत्याकांड में नेगोंबो पुलिस स्टेशन के एक 25 वर्षीय अधिकारी को भी गिरफ्तार किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश के राष्ट्रपति और अंतरिम सरकार प्रमुख ने भाषा आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
    Next Article मोदी और संघ का मास्टर स्ट्रोक है रेखा गुप्ता का चयन
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version