Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भाजपा ने ममता के गढ़ में कसी निगरानी, तृणमूल के फर्जी वोटर जांच अभियान पर रखी खास नजर
    राज्य

    भाजपा ने ममता के गढ़ में कसी निगरानी, तृणमूल के फर्जी वोटर जांच अभियान पर रखी खास नजर

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। जहां एक ओर तृणमूल कांग्रेस ने मतदाता सूची से फर्जी वोटरों को हटाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इस अभियान पर नजर रखते हुए अपने स्तर से निगरानी शुरू कर दी है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल इस अभियान के बहाने विपक्षी वोटरों के नाम सूची से हटाने की साजिश कर रही है।

    पिछले गुरुवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने का आरोप भाजपा पर लगाया था। इसके तुरंत बाद ममता ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी नेताओं को बूथ स्तर पर जाकर मतदाता सूची की जांच का निर्देश दिया। इसके तहत शनिवार को भवानीपुर में मंत्री और कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने घर-घर जाकर वोटर सूची की जांच शुरू की।

    भवानीपुर में तृणमूल की इस पहल के तुरंत बाद दक्षिण कोलकाता जिला भाजपा ने भी निगरानी अभियान शुरू कर दिया। भाजपा का कहना है कि तृणमूल के इस अभियान की आड़ में विपक्षी दलों के समर्थकों के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अगर किसी मतदाता का नाम सूची से हटाया जाता है या किसी को परेशानी होती है तो तुरंत पार्टी को इसकी सूचना दें। इसके लिए भाजपा ने संपर्क नंबर भी जारी किया है।

    दक्षिण कोलकाता जिला भाजपा के महासचिव इंद्रजीत खटिक ने बताया कि हमने भवानीपुर से ही इस निगरानी अभियान की शुरुआत की है। सिर्फ भवानीपुर ही नहीं, बल्कि दक्षिण कोलकाता लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रासबिहारी, कसबा, बालीगंज, बेहला पूर्व और बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में भी यह अभियान शुरू किया गया है। फिलहाल, भवानीपुर पर हमारी विशेष नजर है।

    इंद्रजीत खटिक ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के आठ वार्डों में से पांच वार्डों में भाजपा ने बढ़त हासिल की थी, जबकि तृणमूल सिर्फ तीन वार्डों में आगे थी। यह आंकड़ा तृणमूल को परेशान कर रहा है। इसलिए अब फिरहाद हकीम घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच के नाम पर विपक्षी वोटरों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भवानीपुर के 63, 70, 71, 72 और 74 नंबर वार्ड में भाजपा ने बढ़त बनाई थी, जबकि 73, 77 और 82 नंबर वार्ड में तृणमूल आगे रही थी। पूरे कोलकाता नगर निगम क्षेत्र की बात करें तो 144 वार्डों में से करीब 42 वार्डों में भाजपा आगे थी।

    तृणमूल कांग्रेस भी अपने अभियान को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा गठित वोटर लिस्ट कोर कमिटी छह मार्च को तृणमूल भवन में राज्य अध्यक्ष सुब्रत बक्शी की अगुवाई में बैठक करेगी। इस बैठक में फर्जी वोटर हटाने के अभियान की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसखी बहिनपा’ की महिलाओं ने फूलों और गुलालों के बीच मनाया होली मिलन
    Next Article मायावती के हर फैसले का सम्मान करता हूं, परीक्षा कठिन और लड़ाई लम्बी है: आकाश आनंद
    shivam kumar

      Related Posts

      यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना

      August 3, 2025

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      तेजस्वी के मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप का चुनाव आयोग ने किया खंडन

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version