रांची। रांची के सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के सामने फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने आपत्ति जताया है। इसी क्रम में सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल में विभिन्न खोड़हा दल प्रतिनिधियों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनायी। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सोनू खलखो ने बताया कि इस जगह राज्य के प्रसिद्ध सरना पर्व शोभा यात्रा निकाली जाती है। विभिन्न संगठनों ने फ्लाइओवर के लैंड स्लाइडर को हटाने की मांग कर रहे है। इसके बाद सरकार की ओर से निरीक्षण भी किया गया। और मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधि की मुलाकात के बाद नियम सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
सरहुल पर्व आने वाला है इसके बावजूद कोई पहल नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य आदिवासी समाज की आस्था और पूजा पद्धति को खत्म करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि हमलोगों की मांग पर विपक्ष भी मौन है, यह और दुखद है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो वे आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होंगे । उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि मानव श्रृंखला बनाकर मुख्यमंत्री से सरना स्थल बचाने की मांग की जायेगी। वहीं सरहुल पर्व के शोभा यात्रा में विभिन्न खोडहा दलों द्वारा अपने अपने तरीके से विरोध जताया जायेगा। इस अवसर पर बिरसा उरांव, पवन तिर्की, निरंजना हेरेंज टोप्पो, संगीता कच्छप, आकाश तिर्की, आकाश बेक, संदीप उरांव सहित अन्य मौजूद थे।