Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»महिला यात्री ने एयरइंडिया कर्मचारी को थप्पड़ मारा, जवाब में कर्मचारी ने भी जड़ा थप्पड़
    Top Story

    महिला यात्री ने एयरइंडिया कर्मचारी को थप्पड़ मारा, जवाब में कर्मचारी ने भी जड़ा थप्पड़

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 28, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी  दिल्ली :  शहर के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आज सुबह एक महिला यात्री और एयर इंडिया की एक ड्यूटी मैनेजर ने एक दूसरे को थप्पड मारे. महिला यात्री को देर से आने पर बोर्डिंग करने से मना कर दिया गया जिसके बाद यह घटना हुई. महिला एयर इंडिया की दिल्ली-अहमदाबाद उडान में जाने वाली थी जिसके रवाना होने का समय सुबह पांच बजे था लेकिन वह उडान के निकलने से करीब 40 मिनट पहले चेक-इन काउंटर पर पहुंची जबकि इसके लिए 75 मिनट पहले पहुंचना जरुरी था.

    मुद्दे को लेकर बहस के बाद यात्री को एयर इंडिया की ड्यूटी मैनेजर के पास जाने के लिए कहा गया. वहां उसकी ड्यूटी मैनेजर से तीखी बहस हुई जिसके बाद यात्री ने मैनेजर को थप्पड मारा और बदले में मैनेजर ने भी उसे थप्पड जड दिया. बाद में दोनों ने एक दूसरे से माफी मांगी और मुद्दे का दोस्ताना तरीके से हल हो गया.
    एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, काउंटर पर कार्यरत एक कर्मचारी ने महिला यात्री को बताया कि वह चेक-इन नहीं कर सकती क्योंकि वह उडान के लिए देरी से पहुंची है. इसके बाद दोनों में बहस शुरु हो गयी और कर्मचारी ने महिला को ड्यूटी मैनेजर के पास जाने को कहा और फिर महिला एवं ड्यूटी मैनेजर के बीच बहस और झडप हुई. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यात्री ने कथित रुप से ड्यूटी मैनेजर को थप्पड जड दिया.
    हवाईअड्डे के पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने कहा, एक महिला यात्री को एयर इंडिया की उडान संख्या एआई 019 से सुबह पांच बजे अहमदाबाद जाना था.  वह चेक-इन के लिए तडके चार बजकर 18 मिनट पर पहुंची और उसे बोर्डिंग करने से रोक दिया गया. इसके बाद उसके और एयर इंडिया की एक महिला कर्मचारी के बीच बहस हुई और यात्री ने कर्मचारी को थप्पड मार दिया. बदले में महिला कर्मचारी ने भी उसे थप्पड जडा.  एयर इंडिया के चेक-इन काउंटर घरेलू उड़ानों की निर्धारित रवानगी से 45 मिनट पहले जबकि अंतरराष्ट्रीय उडानों की रवानगी से 75 मिनट पहले बंद हो जाते हैं.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइवांका ट्रंप ने नरेंद्र मोदी के चाय वाले अतीत को किया याद, बोलीं बदलाव संभव है
    Next Article दोहरे शतक के बाद भी कोहली पांचवें नंबर पर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

    June 14, 2025

    सड़क हादसे में दो की मौत

    June 14, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

    June 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
    • सड़क हादसे में दो की मौत
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
    • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
    • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version