Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»विकसित बिहार’ के लिए समर्पित बजट को पचा नहीं पा रहा है विपक्ष: उमेश सिंह कुशवाहा
    राज्य

    विकसित बिहार’ के लिए समर्पित बजट को पचा नहीं पा रहा है विपक्ष: उमेश सिंह कुशवाहा

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को बयान जारी कर विपक्ष को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लूट-खसोट की मानसिकता से ग्रसित विपक्ष ‘विकसित बिहार’ के लिए समर्पित सर्व-समावेशी बजट को पचा नहीं पा रहा है। 15 वर्षों तक सत्ता में रहते हुए बिहार को बेहाल, बदहाल और बीमारू बनाने वाले को बजट पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान बजट पर बेतुके और अनर्गल प्रश्नचिन्ह खड़े करने के बजाए राजद को अपने 15 वर्षों के बजट का लेखा-जोखा भी जनता के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए, जिससे सबकुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी नकामियों को छिपाने के लिए जनता की आँखों में धूल झोंकना, झूठ बोलना और दुष्प्रचार करना राजद की पुरानी कार्य-संस्कृति रही है, जिसे अब प्रदेश की जनता भी समझ चुकी है।

    उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि परिवार हित वाली राजनीति में सिकुड़ी राष्ट्रीय जनता दल को बिहार हित से कभी कोई वास्ता नहीं रहा है। लालू परिवार की प्राथमिकता केवल स्वयं की तरक्की और विकास तक सीमित है। जबकि हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार समूचे बिहारवासियों को अपना परिवार मानकर लोक-कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य करते हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 बजट की महत्ता का पता इसी बात से चलता है कि वर्ष 2005-06 में पूरे बिहार का बजट महज 23 हजार करोड़ रुपये का था लेकिन सोमवार को पेश हुए बजट में केवल शिक्षा के लिए 60 हजार करोड़ से अधिक की राशि तय की गई है। उन्होंने कहा कि चरवाहा विद्यालय की सोच से प्रेरित राजद नेताओं को बजट पर अनावश्यक ज्ञान बांचने से बचना चाहिए।
    श्री कुशवाहा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में समाज के सभी तबकों का समुचित ख्याल रखा गया है। बजट का प्रारूप विकसित बिहार के प्रति मजबूत संकल्प को दर्शाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंघ प्रमुख डॉ. भागवत कल से बिहार के पांच दिवसीय प्रवास पर
    Next Article झारखंड विधानसभा : सरयू राय ने प्रदूषण का मामला उठाया
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version