Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»एसीबी के तीन काम-किसी को धंसा दो, किसी को फंसा दो और किसी को उबार दो: रामेश्वर उरांव
    झारखंड

    एसीबी के तीन काम-किसी को धंसा दो, किसी को फंसा दो और किसी को उबार दो: रामेश्वर उरांव

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधानसभा में बुधवार को उस समय असहज स्थिति पैदा हो गयी जब सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर के विरुद्ध एफआइआर करने और दंडित करने के मुद्दे पर एकजुट हो गये। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने धरना पर बैठने की धमकी दे दी। स्पीकर ने कहा कि वह तो अब नियमन देंगे। मामला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्वर्णरेखा परियोजना के अधीन कार्य प्रमंडल में अवैध खाता खोलकर करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी का था। प्रदीप यादव ने प्रश्न काल में इस प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रहे चंद्रशेखर के विरुद्ध एफआइआर करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना है था कि वित्त विभाग ने जांच में कार्यपालक अभियंता सहित कई अधिकारियों को दोषी पाया है। लेकिन विभाग ने केवल अपर डिविजन क्लर्क संतोष कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की है। अन्य के खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित की गयी है। यह लीपा-पोती का मामला है। सरकारी धन के लूट को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर एफआइआर नहीं हुआ तो धरना पर बैठेंगे। इससे पहले प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद जांच कर कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा सदस्यों को दिलाते रहे। अंत में स्पीकर के हस्तक्षेप पर प्रदीप यादव ने प्रश्न को स्थापित करने तथा एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के मिले आश्वासन पर सहमत हो गये।

    एसीबी के तीन काम : रामेश्वर उरांव
    रामेश्वर उरांव ने कहा कि बिहार के समय जब एक मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा था कि एसीबी का क्या काम है, उन्होंने बताया था एसीबी के तीन काम। किसी को फंसा दो, किसी को धंसा दो और किसी को उबार दो। उरांव ने कहा कि प्रभावशाली लोगों के केस को धंसा दिया जाता है। लेकिन यहां पर कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई होनी ही चाहिए ।

    विभाग की नीयत ठीक नहीं: हेमलाल मुर्मू
    झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि इस मामले में केवल संतोष ही दोषी नहीं है। नीयत बता रही है कि विभागीय कार्यवाही के माध्यम से कार्यपालक अभियंता को दोष मुक्त करार दिया जाये। अगर कार्रवाई होती है तो सरकार की ही छवि बनेगी।

    कार्यपालक अभियंता को बचाने की साजिश: स्टीफन मरांडी
    झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। केवल संतोष कुमार पर ही फिर क्यों? कार्यपालक अभियंता को बचाने की साजिश हो रही है

    सरकार गंभीर कार्रवाई करे: मथुरा महतो
    विधायक मथुरा महतो ने कहा कि सरकार कार्यपालक अभियंता और अन्य दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे। केवल छोटे-छोटे कर्मियों पर ही कार्रवाई क्यों।

    जब सत्ता पक्ष को इतनी मशक्कत करनी पड़ रही है: नवीन जयसवाल
    भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि विभागीय कार्यवाही के माध्यम से मामले की लीपापोती करने की कोशिश हो रही है उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के इतने बड़े मुद्दे पर जब सत्ता पक्ष को इतनी मशक्कत करनी पड़ रही है तो विपक्ष के मामले में स्वत: समझा जा सकता है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल ने पथ निर्माण विभाग की पारदर्शिता पर उठाये सवाल, सूची नहीं मिलने पर जतायी नाराजगी
    Next Article फिरोजाबाद में स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त, पश्चिम बंगाल के 20 तीर्थयात्री घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version