Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»मोदी, जेटली, डोभाल के साथ अभिवादन हुआ: अजीज
    दुनिया

    मोदी, जेटली, डोभाल के साथ अभिवादन हुआ: अजीज

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 5, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद:  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि अमृतसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और एनएसए अजित डोभाल के साथ ‘‘अभिवादन’’ हुआ। इससे पहले भारत ने कहा कि ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन के इतर भारत-पाक द्विपक्षीय बैठक नहीं हुयी। अजीज ने भारत से वापसी के ठीक बाद आनन-फानन में संवाददाता सम्मेलन बुलाया। उन्होंने शीर्ष भारतीय नेताओं के साथ अपने संवाद का कोई विवरण नहीं दिया लेकिन कहा कि कोई सफलता हासिल नहीं हुयी।

    अजीज ने कहा, ‘‘हमें सफलता की उम्मीद नहीं थी। सम्मेलन से किसे इस तरह की उम्मीद थी। कम से कम मुझे तो ऐसी उम्मीद नहीं थी।’’ बहरहाल, भारतीय सूत्रों ने कहा कि धरोहर गांव ‘सड्डा पिंड’ भोज के आयोजन स्थल पर अजीज और डोभाल करीब 100 फुट तक चहलकदमी कर रहे थे, पाकिस्तानी अधिकारियों ने उल्लेख किया कि उनकी ‘‘बैठक’’ हुयी। हालांकि यह नहीं पता कि उनकी क्या बातचीत हुयी। इस बारे में पूछे जाने पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, ‘‘बैठक नहीं हुयी।’’

    पाकिस्तान से लौटने के बाद अजीज ने कहा कि उनका देश कश्मीर सहित सभी मुद्दों पर भारत से बातचीत के लिए तैयार है और इस विचार को खारिज कर दिया कि कश्मीर समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर सच्चाई है। अगर यह समस्या नहीं होती तो वहां 700,000 सैनिक क्यों हैं? चार महीने तक कश्मीर बंद क्यों रहा?’’

    अजीज ने भारत पर हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में पाकिस्तानी मीडिया के साथ सही बर्ताव नहीं करने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्हें संवाददाता सम्मेलन करने की अनुमति नहीं दी गयी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मीडिया के प्रति रवैया ठीक नहीं था। मैं हमारे अपने मीडिया के साथ संवाद करना चाहता था। लेकिन हमें इसकी अनुमति नहीं दी गयी।’’ अजीज ने सम्मेलन में पाकिस्तान के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘अशरफ गनी का बयान अफसोसजनक है। यह काबुल में फिक्र को दिखाता है, कानून एवं व्यवस्था की गिरती स्थिति के कारण इसे समझा जा सकता है।’’

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने गनी को फिर से आश्वस्त किया था कि उसकी सरजमीं का इस्तेमाल काबुल के खिलाफ नहीं होगा। अजीज ने जोर देकर कहा कि गनी ने वही कहा जो भारत सुनना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि अफगानिस्तान के साथ हमारे संबंध स्वतंत्र हैं और हमें कई मोर्चे पर सहयोग की जरूरत है।’’ उन्होंने दावा किया कि भारत अपने फायदे के लिए अफगानिस्तान का इस्तेमाल करना चाहता है लेकिन उसे सफलता नहीं मिलेगी। अजीज ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तानी संबंधों को बर्बाद करने की भारतीय कोशिशें सफल नहीं होगी क्योंकि हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। यही कारण है कि हम चाहते हैं कि अफगानिस्तान में आतंकवाद खत्म हो।’’

    अजीज ने कहा कि हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन एलईटी और जेईएम वाला घोषणापत्र सर्वसम्मति से लाया गया। अपनी वापसी पर अजीज ने इसकी महत्ता को तवज्जो नहीं देते हुए रेखांकित किया कि लश्करे तैयबा और जैश ए मोहम्मद के साथ घोषणापत्र में अन्य समूहों का भी जिक्र किया गया।

    संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सम्मेलन का जोर आतंकवाद खत्म करने के लिए सभी क्षेत्रीय संगठनों से निपटना था। एचओए युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण पर चर्चा का मंच है। अजीज ने कहा कि घोषणापत्र सर्वसम्मति वाला था और केवल लश्करे तैयबा और जैश ए मोहम्मद का ही नहीं बल्कि कई और समूहों का उल्लेख हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद से निपटने के लिए हम दबाव में नहीं हैं। यह सच नहीं है कि क्योंकि हम अपने हित में यह पहले से कर रहे हैं।’’ उन्होंने एचओए सम्मेलन में शिरकत करने के पाकिस्तान सरकार के फैसले का भी बचाव किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑकलैंड में आग लगने से मरने वालों की संख्या 33 हुई
    Next Article हैदराबाद में कार में आग लगने से चार लोगों की झुलसकर मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नेपाल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र, निजी स्कूलों को अवैध फीस वापस करने का सख्त निर्देश

    April 28, 2026

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे विदेशमंत्री अराघची, रूस भी मध्यस्थता को तैयार

    April 28, 2026

    सऊदी अरब में दो और बांग्लादेशी हज यात्रियों की मौत, अब तक छह की जान गई

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग सख्त, 142 सीटों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का आदेश
    • ED का अनिल अंबानी समूह पर बड़ा एक्शन, 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
    • नेपाल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र, निजी स्कूलों को अवैध फीस वापस करने का सख्त निर्देश
    • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे विदेशमंत्री अराघची, रूस भी मध्यस्थता को तैयार
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version