Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोयले के अवैध व्यापार में कितने निर्दोष की जान लेगी राज्य सरकार : बाबूलाल
    Jharkhand Top News

    कोयले के अवैध व्यापार में कितने निर्दोष की जान लेगी राज्य सरकार : बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 8, 2025Updated:March 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री के भड़काऊ बयान से बढ़ा अपराधियों का हौसला
    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपराधियों द्वारा एनटीपीसी हजारीबाग के डीजीएम गौरव कुमार की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने पर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।
    श्री मरांडी ने कहा कि हजारीबाग में एनटीपीसी कोयला परियोजना के डीजीएम गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना से स्तब्ध हूं। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जिस प्रकार भड़काऊ बयान देकर कोयला कारोबार को प्रभावित करने की धमकी दी गयी, उसके बाद से अपराधियों के हौसले और बुलंद हैं। कहा कि कल 7 मार्च को रांची में एक कोयला कारोबारी के ऊपर जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस सचेत नहीं हुई। अंतत: अपराधियों ने एक युवा होनहार अधिकारी की जान ले ली। कहा कि न जाने कोयले के काले कारोबार में कितने निर्दोष लोगों की जान लेगी यह सरकार?

    कहा कि झारखंड में धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा के इलाके से प्रतिदिन हजारों ट्रक कोयले की चोरी सरकारी तंत्र के संरक्षण में हो रही है, जिसके वसूली का पैसा नीचे से ऊपर तक बंट रहा है। यदि इस चोरी पर रोक नहीं लगी, तो इसी तरह रोज हत्याएं होंगी, निर्दोष लोगों की जानें जाती रहेंगी।

    कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए यह उपयुक्त समय है कि सबसे पहले वे कोयले की चोरी बंद करायें। अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआइटी बनाकर कार्रवाई करना अच्छी बात है। लेकिन इससे भी जरूरी है कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए इमानदार अधिकारियों के नेतृत्व में एसआइटी बनायी जाये क्योंकि जबतक रक्षक ही भक्षक बने रहेंगे तबतक कोयला चोरी और इसको लेकर हो रहे अपराध पर अंकुश कैसे लगेगा?

    कहा कि राज्य के डीजीपी तत्काल कोयला कारोबार के सुरक्षित संचालन के लिए सभी परियोजना अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो पक्षों का विवाद शांत कराने पहुंचे युवक काे लगी गोली
    Next Article मारुति सुजुकी ने वाहन ऋण के लिए हीरो फिनकॉर्प से किया समझौता
    shivam kumar

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version